tulsi mein ganne ka ras chadhane ke fayde

तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से क्या होता है?

तुलसी पुजन तो रोज किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे में पूजन के वक्त 5 बार गन्ने का रस चढ़ाने से क्या होता है? यदि नहीं तो चलिए जान लेते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-05, 14:21 IST

हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है, सुबह जल चढ़ाकर कुमकुम, फूल और दीप से पूजन किया जाता है। घर के आंगन में तुलसी का होना बहुत शुभ फलदायी माना गया है। घरों में नियमित रूप से दोनों समय पूजा और दीप जलाने से घर में सौभाग्य एवं समृद्धि की वृद्धि होती है।

तुलसी भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है, तभी तो नियमित रूप से उनके मस्तक पर तुलसी मंजरी चढ़ाया जाता है। जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख-शांति का वास होता है। तुलसी की पूजा का कई विधान है, लेकिन तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ाने का विशेष विधान बताया गया है।

पंडित शिवम पाठक के अनुसार तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है, जीवन में तरक्की मिलती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से क्या होता है?

why is sugarcane juice offered to tulsi

गन्ने का रस भगवान विष्णु समेत भगवान शिव और बाकी देवी देवताओं को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि गन्ने की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है इसलिए इसे पवित्र माना गया है। पंडित जी ने बताया है कि शिवमाहापुराण की कथा के अनुसार जो कोई भी माता तुलसी को गन्ने का रस चढ़ाते हैं, तो उसकी मनोकामना पूरी होती है और घर में धन संपत्ति का आगमन शुरू हो जाता है। आर्थिक तंगी दूर होती है, पैसे की बचत होने लगती है और पैसे आने के नए रास्ते खुलते हैं।

इसे भी पढ़ें: भगवान को लगाया भोग कितने समय के बाद खाना चाहिए?

तुलसी में गन्ने का रस कैसे चढ़ाएं?

तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने का विधान है, इसके लिए तुलसी में पहले जल चढ़ाएं। फूल, कुमकुम, चंदन, सिंदूर आदि चढ़ाकर पूजा करें। फिर अपनी हथेली में थोड़ा गन्ने का रस लें और अपना नाम, गोत्र और मनोकामना बोलते हुए तुलसी के जड़ में गन्ने का रस चढ़ाएं। इसी विधि से पांच या सात बार गन्ने का रस चढ़ाएं। माता तुलसी से अपनी कामना कहें और प्रणाम कर पूजा संपन्न करें।

इसे भी पढ़ें:तिल की उत्पत्ति कैसे हुई और क्या है इसका भगवान विष्णु से संबंध, जानें महत्व

तुलसी में गन्ने का रस कब-कब चढ़ाएं? 

ganne ka ras tulsi

वैसे तो तुलसी में गन्ने का रस कभी भी चढ़ा सकते हैं, लेकिन यदि अधिक मास और सावन की पंचमी हो या फिर खास पर्व और तिथि में गन्ने का रस मिल जाए तो चढ़ा सकते हैं। गन्ने का रस वैसे दिसंबर से अप्रैल तक मिल जाता है, तो आप रोजाना भी बताए गए विधि के अनुसार चढ़ा सकते हैं।

नोट- तुलसी के जड़ में जरूरत से ज्यादा गन्ने का रस न चढ़ाएं नहीं तो आपका पौधा सूख सकता है। गन्ने का रस नियमित चढ़ाएं लेकिन मात्रा का विशेष ध्यान दें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;