Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:54 PM IST
mesh rashi weekly horoscope

Saptahik Rashifal Mesh 19 Jan- 25 jan 2026: सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और लाभ के अवसर मिलेंगे, मेष साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

मेष साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2026 में जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल। इस सप्ताह सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे, लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन सप्ताह के अंत में खर्च और भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 19:56 IST

Aries Weekly Horoscope इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत 19 जनवरी को मकर राशि से होगी। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य मकर राशि में होकर आपके करियर भाव को मजबूती दे रहे हैं। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। शनि मीन राशि में विराजमान हैं। सप्ताह के मध्य में कुम्भ राशि में चंद्रमा और राहु का प्रभाव देखने को मिलेगा, जो भ्रम और बड़े अवसर दोनों ला सकता है। मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह नेटवर्किंग और पुराने संपर्कों को फिर से वापस लाने का है। सप्ताह की शुरुआत भारी काम के साथ होगी, लेकिन मध्य में आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में मेष राशि की महिलाओं को अपने इमोशन्स और खर्चे दोनों पर कंट्रोल रखना होगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जाने इस सप्ताह मेष राशि का सम्पूर्ण राशिफल….

मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सामाजिक मेल-जोल और कुछ कन्फ्यूजन दोनों लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में मकर का चंद्रमा आपको रिश्तों में थोड़ा प्रैक्टिकल और रूखा भी बना सकता है, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप उन पर ध्यान नहीं दे रहीं। 20 से 22 जनवरी के बीच कुम्भ राशि का चंद्रमा आपके सोशल सर्कल को बढ़ाएगा। अविवाहित महिलाओं को दोस्तों के माध्यम से कोई नया प्रपोज़ल मिल सकता है, लेकिन राहु के प्रभाव के कारण किसी भी व्यक्ति पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। सप्ताह के अंत में मीन राशि का चंद्रमा आपको अत्यधिक भावुक बनाएगा। पुरानी बातें याद करके आप उदास हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको वर्तमान में जीने आदत डालनी चाहिए।

उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को टॉफी या सफ़ेद मिठाई बांटें।

मेष राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज़ से यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं के लिए भागदौड़ वाला काम ज्यादा रहेगा रहेगा। सूर्य का मकर राशि में होना वर्कप्लेस पर आपके इम्पैक्ट को बढ़ाएगा। जो महिलाएं राजनीति, सोशल मीडिया, एनजीओ या बड़े कॉर्पोरेट में हैं, उनके लिए 20 से 22 जनवरी का समय बहुत अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी इन्फ्लुएंटीएल पर्सन से हो सकती है जो भविष्य में काम आएगा। 24 जनवरी के बाद जब चंद्रमा मीन राशि में जाएगा, तो कार्यक्षेत्र में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। सप्ताह के अंत में कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें और पेंडिंग कार्यों को निपटाने पर जोर दें।

More For You

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में यह मेष राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह कमाई और खर्च दोनों का है। सप्ताह के मध्य में आय के नए स्रोत खुलने की प्रबल संभावना है। यदि आप कोई बिज़नेस करती हैं, तो बड़े आर्डर या पेमेंट मिल सकते हैं। इस सप्ताह रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। लेकिन सावधान रहें 24 जनवरी के बाद 12वें भाव का चंद्रमा अनावश्यक खर्चा करा सकता है । यह खर्च स्वास्थ्य या घर की किसी रिपेयरिंग पर हो सकता है। इस सप्ताह शेयर बाजार किसी बड़े रिस्क से बचें, खासकर सप्ताह के अंतिम दो दिनों में आपको ज्यादा सावधान रहना है।

उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं या पक्षियों को दाना डालें।

मेष राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं को पैरों और नींद के प्रति सचेत करता है। सप्ताह की शुरुआत में घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। 24 जनवरी के बाद मीन राशि में चंद्रमा और शनि का प्रभाव आपको अनिद्रा या पैरों में सूजन की समस्या दे सकता है। मानसिक रूप से आप सप्ताह के अंत में थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकती हैं। इस सप्ताह पानी का सेवन अधिक करें और बासी भोजन से पूरी तरह परहेज करें। मेडिटेशन आपके लिए अनिवार्य है।

उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;