aries today horoscope

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 September 2025: चुप्पी साधी तो रिश्तों में बढ़ सकती है खटास, पढ़ें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का आज का दिन

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 September 2025: आज चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में रहेगा। जानें Aries Today Horoscope – करियर, रिश्तों और सेहत पर ग्रह-नक्षत्रों का कैसा रहेगा प्रभाव।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-17, 06:03 IST

Mesh Horoscope Today 17 September 2025: आज चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में रहेगा। आज एकादशी तिथि है और परिघ योग बना हुआ है, जो मन को थोड़ा बेचैन कर सकता है। बात छोटी हो या बड़ी, दिल में रखने की बजाय साफ-साफ बोलना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज अगर आपने किसी रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी तो बात बिगड़ सकती है। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है लेकिन शाम तक चीजें बेहतर होंगी, बस धैर्य बनाए रखें। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मेष राशि का आज का राशिफल?

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर ज्यादा सोच सकती हैं। किसी करीबी से दूरी का अहसास मन में भारीपन ला सकता है। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर के बदलते बर्ताव से उलझन में पड़ सकती हैं, लेकिन सीधी बात करने से हल निकल सकता है। अविवाहित महिलाएं आज पुराने रिश्ते को लेकर फैसला ले सकती हैं कि अब आगे बढ़ना है या नहीं। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर टेंशन बन सकती है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की बात आज आपके मन को छू सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- मेष दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज ऑफिस में नए ज़िम्मेदारी की उम्मीद लेकर जाएं लेकिन हो सकता है कि वो मौका किसी और को दे दिया जाए। इससे मन खिन्न हो सकता है पर आज आपको शांत रहना ही समझदारी होगी। सहकर्मियों के बीच किसी बात पर अनबन हो सकती है। बिज़नेस करने वाली महिलाएं किसी महिला क्लाइंट के साथ पुराने बकाये को लेकर बहस में फँस सकती हैं। दोपहर बाद थोड़ा समय अकेले काम पर लगाएं, बिना शोरगुल के।

aries women

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज पेट और पाचन से जुड़ी तकलीफ से परेशान हो सकती हैं। सुबह का नाश्ता वक्त पर करें और रात का खाना थोड़ा हल्का रखें। ज्यादा देर तक भूखा रहना सिरदर्द या चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। टॉमी या पीठ में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है, खासकर जो महिलाएं देर तक गाड़ी चलाती हैं या कुर्सी पर बैठी रहती हैं। मैदे से बनी चीजें या बहुत मीठा आज न खाएं।

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज पैसे को लेकर थोड़ा सख्त रवैया अपनाएँगी। खर्चों को काटने की कोशिश करेंगी और उसमें कामयाबी भी मिलेगी। घर के किसी सदस्य की ज़रूरत अचानक खर्च बढ़ा सकती है लेकिन आप उसे मैनेज कर लेंगी। आज ऑनलाइन कोई स्कीम दिख सकती है, लेकिन उसमें पैसे लगाने से पहले दो बार सोचें। अगर आज किसी को उधार देना पड़े तो लिखित में बात पक्की कर लें। शाम को अचानक कोई रिफंड या बकाया मिल सकता है।

आज मेष राशि के उपाय (Aries Remedies Today)

आज मेष राशि की महिलाएं हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर चढ़ाएं और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। इससे रिश्तों में तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस होगा। आज का लकी रंग नारंगी है और लकी नंबर है 6।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;