Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:21 AM IST
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 January 2026: शुक्र प्रदोष और भाग्य भाव में चंद्रमा का संयोग, महिलाओं के लिए करियर में नई शुरुआत के संकेत, आज का मेष राशिफल पढ़ें

आज का मेष राशिफल 16 जनवरी 2026 मेष राशि की महिलाओं के लिए खास संकेत लेकर आया है। शुक्र प्रदोष व्रत और भाग्य भाव में चंद्रमा के संयोग से करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में नई शुरुआत के योग बन रहे हैं। जानें आज का मेष लव राशिफल, करियर राशिफल, धन और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणी, साथ ही शुभ उपाय, ताकि आप दिन को और भी बेहतर बना सकें।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:21 IST

Aries Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए बेहद खास है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान है। 9वें भाव का चंद्रमा आपको ईश्वरीय कृपा और किस्मत का साथ दिलाएगा। आज भाग्य और कर्म का अद्भुत मिलन हो रहा है। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगी, उसमें सफलता की संभावना प्रबल है। शुक्र प्रदोष के कारण आज आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण रहेगा।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज शुक्र प्रदोष का विशेष प्रभाव दिखेगा। शुक्रवार और प्रदोष का संयोग दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा । अगर पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त हो जाएगा। चंद्रमा आज आपको आध्यात्मिक बनाएगा, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत लकी है; कोई ऐसा प्रपोज़ल आ सकता है जो करियर और परिवार दोनों हिसाब से अच्छा हो। आज पार्टनर के साथ डिनर डेट या किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।

उपाय: आज शाम को प्रदोष काल में शिवलिंग पर कच्चा दूध और इत्र चढ़ाए।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज का दिन आपके लिए गेम चेंजर हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल आज 10वें भाव में आ गया हैं। यह स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। आज ऑफिस में आप की लीडरशिप क्वालिटी दिखेगी। अगर आप प्रमोशन या नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही हैं, तो सफलता निश्चित है। 9वां चंद्रमा भी आज लंबी दूरी की यात्रा या विदेश से जुड़े काम में लाभ का संकेत दे रहा है। आज कोई बड़ा रिस्क लेने से डरें नहीं।

More For You

उपाय: आज घर से निकलते समय गुड़ खाकर और पानी पीकर निकलें।

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए सामान्य रहने वाला है। 9वें भाव का चंद्रमा आपको कम मेहनत में धन लाभ दिला सकता है। शुक्र प्रदोष के दिन माता लक्ष्मी की भी कृपा रहती है, इसलिए आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आज आप लक्ज़री की चीज कपड़े, ज्वैलरी या कास्मेटिक पर पैसा खर्च कर सकती हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज शेयर मार्किटमें इन्वेस्ट करना भी फायदेमंद रह सकता है, क्योंकि किस्मत आपके साथ है।

उपाय: आज शुक्र प्रदोष है, इसलिए किसी कन्या को खीर खिलाएं या सफेद मिठाई का दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आप बहुत एनर्जेटिक मह सूस करेंगी। मंगल के मजबूत होने से आपकी इम्यूनिटी और वाइटेलिटी बढ़ेगी। पुरानी बीमारियों में सुधार आएगा। 9वां चंद्रमा मानसिक शांति देगा। 10वें भावमें मंगल, सूर्य, शुक्र की स्तिथि काम का बोझ बढ़ा सकती है, जिससे शाम तक थोड़ी शारीरिक थकान हो सकती है। आज पैरों या जांघों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।

उपाय : आज स्नान के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल डालें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;