Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:58 PM IST
image

Saptahik Rashifal Kumbh 19 To 25 January 2026: रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी और गलतफहमी, खर्च को लेकर रहें सावधान; जानें साप्ताहिक राशिफल?

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए इस हफ्ते रिश्तों में दूरी और गलतफहमी आ सकती है। खर्च और दौड़-भाग बनी रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है। चलिए छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से इस सप्ताह का राशिफल जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 18:04 IST

Aquarius Weekly Horoscope कुम्भ राशि वालों के लिए यह सप्ताह खर्च और आत्म-चिंतन का है। चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा आपकी अपनी राशि कुम्भ में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके 12वें भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में हैं और राहु आपकी राशि में विराजमान हैं। कुम्भ राशि के लिए यह सप्ताह सावधानी और संयम का है। 12वें भाव में चार ग्रहों का होना आपके खर्चों को काफी हद तक बढ़ा सकता है और आपको भागदौड़ करा सकता है। यह समय खुद को थोड़ा आइसोलेशन में रखने और फ्यूचर प्लानिंग बनाने का है। ऐसे में जानते है छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल।

कुंभ राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में दूरी और गलतफहमी ला सकता है। सप्तम भाव में केतु पहले से ही सेपरेशन का कारक बना हुआ है, और अब 20 से 22 जनवरी के बीच आपकी राशि में चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण दोष आपको मानसिक रूप से बहुत अस्थिर बनाएगी इस सप्ताह आप खुद ही नहीं समझ पाएंगी कि आपको रिश्ते से क्या चाहिए। आपके पार्टनर का व्यवहार आपको रूखा लग सकता है। 12वें भाव में शुक्र होने के कारण सीक्रेट लव या एक्स्ट्रा अफेयर संबंधों की ओर बढ़ सकता है, जिससे बचना चाहिए। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। सिंगल के लिए सप्ताह ठीक है।

उपाय: शुक्रवार को किसी मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

weekly horoscope kumbh rashi

करियर के हिसाब से यह कुम्भ राशि की उन महिलाओं के लिए वरदान है जो विदेशी कंपनियों , इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, अस्पताल, आश्रम या जेल प्रशासन से जुड़ी हैं। 12वें भाव का मजबूत होना विदेश या दूरस्थ स्थानों से लाभ दिलाता है। इस सप्ताह सामान्य नौकरीपेशा महिलाओं के लिए 19 जनवरी का दिन तनावपूर्ण रहेगा। ऑफिस में कलीग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं । 20 से 22 जनवरी के बीच कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि राहु आपके दिमाग में भ्रम पैदा करेगा। 24 जनवरी के बाद जब चंद्रमा धन भाव में शनि के साथ होगा, तो काम में स्थिरता आएगी।

More For You

उपाय: शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी दें।

यह भी पढ़ें- 2026 में कुंभ राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, अमीर बनने के ये 3 उपाय एस्‍ट्रोलॉजर से जानें

कुंभ राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाऎं के लिए सावधान रहने का है । 12वें भाव में चार ग्रह आपके बजट को बिगड़ सकते है । इस सप्ताह अनचाहे खर्चे, जुर्माना, अस्पताल का बिल या यात्रा पर भारी खर्च होने होने की संभावना है। बजट पूरी तरह बिगड़ सकता है। 19 जनवरी को ऑनलाइन शॉपिंग या दिखावे में पैसा बर्बाद न करें। सप्ताह के अंत में 24 जनवरी के बाद दूसरे भाव में धनेश शनि और चंद्रमा की युति आपको थोड़ी राहत देगी और कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस सप्ताह किसी को उधार बिल्कुल न दें, वापसी की उम्मीद कम है।

उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को बाजरा या सतनाजा डालें।

यह भी पढ़ें- Kumbh Rashifal 2026: शनि का 'दंड' या 'बड़ा पुरस्कार'? कुंभ राशि वालों ने परिवार और बोलचाल में बरती लापरवाही तो बर्बाद हो जाएगा पूरा साल!

कुंभ राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए काफी संवेदनशील है। 12वें भाव में ग्रहों का दबाव और लग्न में राहु आपको अनिद्रा , आंखों में दर्द या पैरों में सूजन की समस्या दे सकता है।सप्ताह के मध्य में मानसिक रूप से आप बहुत थका हुआ और डिर्स्टब महसूस करेंगी। बुरे सपने आने की शिकायत हो सकती है। 20 से 22 जनवरी के बीच सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है।

उपाय: भैरव बाबा के दर्शन करें ।

यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;