
Aquarius Monthly Horoscope: फरवरी 2026 का महीना कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आत्म-मंथन और नव-निर्माण का समय रहेगा। महीने की शुरुआत में सूर्य आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जो थोड़ा एकांत और खर्चों की अधिकता दर्शाते हैं। 13 फरवरी को सूर्य का आपकी ही राशि कुंभ में प्रवेश आपके व्यक्तित्व को एक नई चमक और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
यह समय आपके लिए नया सूर्योदय जैसा होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व आपके लिए विशेष फलदायी है, क्योंकि कुंभ राशि पर भगवान शिव और शनिदेव दोनों का विशेष प्रभाव माना जाता है। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों की यह चाल कुंभ राशि की महिलाओं के लिए क्या संकेत दे रही है।
कुंभ राशि की महिलाएं स्वभाव से मानवीय और थोड़ी अलग सोच रखने वाली होती हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकती हैं या पार्टनर से भावनात्मक दूरी बन सकती है। यह समय खुद को समझने का है। 13 फरवरी के बाद, जब सूर्य आपके लग्न में आएंगे, तो आपके अंदर एक नया आकर्षण पैदा होगा। विवाहित महिलाओं के लिए महीने का दूसरा सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है।
आपका बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस घर में आपकी स्थिति मजबूत करेगा, लेकिन ध्यान रखें कि यह ईगो में न बदल जाए। जीवनसाथी के साथ ईगो क्लैश होने की संभावना है, इसलिए नम्रता बनाए रखें। अविवाहित युवतियों के लिए यह समय अच्छा है; आपकी बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय: शनिवार की शाम को चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं, इससे रिश्तों में मिठास आएगी।

करियर के लिहाज से फरवरी 2026 कुंभ राशि की महिलाओं के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप मल्टीनेशनल कंपनी , इम्पोर्ट -एक्सपोर्ट या हॉस्पिटल में कार्यरत हैं, तो महीने का पहला भाग 12वें भाव के प्रभाव के कारण आपके लिए लाभकारी रहेगा। विदेश से जुड़े काम बनने के प्रबल योग हैं। 13 फरवरी के बाद का समय उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो लीडरशिप रोल में हैं, राजनीति में हैं या अपना खुद का ब्रांड चला रही हैं। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। इस माह आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है अपनी प्लानिंग्स किसी को न बतावें । वर्कप्लेस पर गॉसिप से दूर रहना ही आपके हित में होगा।
उपाय: प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और संभव हो तो नीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग अधिक करें।
इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
आर्थिक मामलों पर कुंभ राशि की महिलाओं को इस महीने अपने बजट पर कण्ट्रोल रखना होगा। बारहवें भाव का प्रभाव और अन्य ग्रहीय स्थितियां बताती हैं कि इस माह आपके एक्सपेंसेस आपकी इनकम से अधिक हो सकते हैं। ये खर्च स्वास्थ्य, यात्रा या किसी कानूनी उलझन के कारण हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है, विशेषकर रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से दूर रहें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। इस महीने के अंत में स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस आने की उम्मीद बन सकती है। यदि आप विदेश यात्रा या शिक्षा के लिए लोन लेना चाहती हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन किसी गरीब या दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं या काले जूते/चप्पल का दान करें।
-1764598225913.jpg)
स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी माह में कुंभ राशि की महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। महीने के शुरुआत में आंखों में समस्या , नींद न आना या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपनी नींद के पैटर्न को सुधारें। 13 फरवरी के बाद जब सूर्य लग्न में आएंगे, तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना आपके लिए अनिवार्य है, क्योंकि ओवर थिंकिंग आपको थका सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।