
Kumbh Dainik Rashifal, 14 March 2026: कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा शांति से बैठने और अपने भीतर झांकने का है। चंद्रमा के बारहवें भाव में होने से आज आपका मन घर की भागदौड़ से दूर कहीं एकांत में बैठने या किसी धार्मिक काम में मन लगाने का करेगा। आज आप अपने घर की पुरानी अनुपयोगी चीजों को बाहर निकालने या उन्हें किसी जरूरतमंद को देने के बारे में सोच सकती हैं। कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी नींद पूरी करने और मानसिक थकान दूर करने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपको किसी पुराने मित्र या परिचित से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है जो आपको जीवन की सच्चाई का अहसास कराएगी।
प्रेम की दृष्टि से आज का दिन एक-दूसरे की मानसिक स्थिति को समझने और सहारा देने का है। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी मनोरंजन या घूमने-फिरने के बजाय घर की शांति और एक-दूसरे के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होगी। आप महसूस करेंगी कि आज आपका पार्टनर आपकी खामोशी को भी समझ पा रहा है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज किसी अजनबी पर अचानक भरोसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि आज मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है। आज रिश्तों में अपेक्षाएं कम रखें ।
उपाय: आज शाम को घर के मुख्य द्वार पर तिल के तेल का एक दीपक जलाएं।
करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेना होगा। आज किसी नई योजना को हाथ में लेने के बजाय अपने पुराने बचे हुए कामों को निपटाने पर ध्यान दें। यदि आप सोशल मीडिया, अस्पताल, दान-पुण्य या किसी विदेशी संस्था से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। ऑफिस में आज आपको महसूस हो सकता है कि काम का बोझ थोड़ा ज्यादा है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इसे संभाल लेंगी। जो महिलाएं बिजनेस करते है उन्हें आज अपने बिजनेश के खर्चों का दोबारा हिसाब करना चाहिए ताकि फालतू पैसे न बहें।
उपाय: आज अपने काम की जगह पर भगवान शिव का स्मरण करें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खर्चों पर लगाम लगाने और अपनी सेविंग्स का है। आज आपका पैसा किसी पुराने बिल को भरने, दवाइयों, या किसी गुप्त दान पर खर्च हो सकता है। आज अचानक कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिसे आप टाल नहीं सकेंगी, इसलिए अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। आज किसी को भी भूलकर भी उधार न दें, वरना वह पैसा आपके काम के समय वापस नहीं मिलेगा।
उपाय: आज हनुमान जी को बूंदी अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपनी आंखों, पैरों के तलवों और नींद की कमी का विशेष ध्यान रखना होगा। आज बहुत ज्यादा सोचने या मोबाइल देखने की वजह से आंखों में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है। जो महिलाएं पहले से पैरों के दर्द या अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, उन्हें आज दोपहर में थोड़ा आराम जरूर करना चाहिए। आज बासी या बहुत ज्यादा ठंडा भोजन करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में सुस्ती बढ़ सकती है।
उपाय: आज के हनुमान बाहुक का पाठ श्रवण करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।