सिल्क के प्रकार, साड़ी खरीदने से पहले जान लें


Smriti Kiran
03-09-2024, 16:49 IST
gbsfwqac.top

    सिल्क फैब्रिक कई प्रकार की होती है। अगर आप सिल्क साड़ी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले इसके प्रकार के बारे में जान लें क्योंकि इसकी वैरायटी पर ही इसका प्राइस निर्भर करता है। आइए जानें कुछ फेमस सिल्क साड़ी के बारे में-

बनारसी सिल्क

    बनारसी सिल्क भारत की सबसे बेहतरीन सिल्क में शामिल है। इस सिल्क साड़ी में बारीक बुनी हुई कारीगिरी की जाती है। शादी फंक्शन में एक साड़ी तो बनारसी होनी ही चाहिए। यह काफी रॉयल लुक देती है।

कांजीवरम सिल्क

    साउथ इंडिया में कांजीवरम सिल्क का काफी क्रेज है। शादी-विवाह, पूजा फंक्शन आदि में महिलाएं इस फैब्रिक की सीड़ियां पहनना पसंद करती हैं। आप भी इस सिल्क की साड़ी को वेडिंग फंक्शन पर कैरी कर सकती हैं। इसमें आप किसी महारानी से कम नहीं लगेंगी।

चंदेरी सिल्क

    चंदेरी सिल्क अपने हैंडलूम फैब्रिक के लिए पॉपुलर है। इश फैब्रिक की साड़ियों को आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह से स्टाइल कर सकती हैं। आजकल चंदेरी सिल्क के दुपट्टे, कुर्ते और वेस्टर्न टयूनिक्स का भी काफी चलन है।

पैठानी सिल्क साड़ी

    औरंगाबाद के पैठण शहर में बनने वाली पैठानी सिल्क साड़ी में बहुत महीन काम किया जाता है। इस साड़ी को भारत की सबसे अमीर साड़ियों में से गीना जाता है। इसका प्राइस भी काफी ज्यादा होता है।

पटोला सिल्क साड़ी

    पटोला सिल्क की साड़ी काफी महंगी होती है, इसलिए इसे ज्यादातर किसी खास वर्ग के लोग ही कैरी कर पाते हैं। इसमें कई तरह की बारीक डिजाइन की गई होती है।

मैसूर सिल्क साड़ी

    शहतूत रेशम द्वारा निर्मित मैसूर सिल्क साड़ी कर्नाटक के मैसूर जिले में बनाई जाती है। यह सिल्क बेहद सॉफ्ट व आऱामदायक होती है।

भागलपुरी सिल्क साड़ी

    रेशम के कीड़ों से बने टसर सिल्क से से बनने वाली भागलपुरी सिल्क साड़ी को तैयार करने के लिए तसर, मालवरी व मूंगा के धागों का प्रयोग किया जाता है। उत्तर भारत में यह सिल्क साड़ी काफी फेमस है।

    आप भी सिल्क की इन वैरायटी की साड़ियां खरीदें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com