हर महिला को जरूर सीखनी चाहिए ये सेल्फ डिफेंस तकनीक
Preeti Sharma
05-09-2024, 07:00 IST
gbsfwqac.top
देशभर में रेप और महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जिसकी वजह से वह ऑफिस और घर कहीं भी खुद को सेफ महसूस नहीं कर पाती हैं। ऐसे में महिलाओं को सुरक्षा के लिए कुछ चीजों को सीखना जरूरी है। ताकि वह इस बुरी स्थिति से बचकर निकल सकें। आइए, जानते हैं इन सेल्फ डिफेंस तकनीकों के बारे में-
ग्रोइन किक
इस सेल्फ डिफेंस का एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। इसके लिए आपको अपने पैरों को घुटनों से मोड़ें और हमलावर के टांगों के बीच वार करना है। इससे आप आसानी से बचकर निकल सकती हैं।
ओपन हैंड स्ट्राइक
अपने हाथ की मदद से आप सामने वाले के नाक या गले पर मुक्का मार सकती हैं। अपनी कलाई को मोड़ते हुए हमलावर की नाक को निशाना बनाएं। इसके बाद उसके सिर को पीछे की ओर धकेलें।
लोगों का ध्यान अपनी तरफ करें
अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह पर हैं, तो कोशिश करें कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचें। इसके लिए आप जोर-जोर से चिल्ला सकती हैं और मदद मांग सकती हैं।
कमजोर हिस्सों पर वार करें
अगर आप किसी बुरी स्थिति में फंस जाती हैं, तो ऐसे में हमलावर के कमजोर हिस्सों पर वार करें। जैसे आंख, नाक, गर्दन, घुटनें और पुरूषों के प्राइवेट पार्ट। इन जगहों पर मारने से आप बचकर निकल सकती हैं।
मौका मिलने पर भागें
अगर आप अकेली हैं, तो ऐसे में भागना एक सही तरीका हो सकता है। भागने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को चुनें ताकि आप उस जगह से आसानी से निकल जाएं।
सेफ्टी टूल रखें साथ
महिलाओं को अपने पर्स या बैग में छोटी चीजों को हमेशा साथ रखना चाहिए। इससे आप सामने वाले के मन में डर पैदा कर सकते हैं। जैसे पेपर स्प्रे, पिन, पेन और चाकू आदि।
खुद को सतर्क रखें
जब हम अपने आसपास होने वाले माहौल को लेकर सजग होते हैं, तो बुरी स्थिति में नहीं फंसते हैं। वहीं, सार्वजनिक जगहों पर एलर्ट नहीं रखने से गलत लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।
महिलाओं को अपनी सेफ्टी के लिए इन सेल्फ डिफेंस तकनीक को जरूर सीखना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।