सावन में आने वाले ये 6 सपने देते हैं शुभ संकेत


Smriti Kiran
25-07-2025, 16:52 IST
gbsfwqac.top

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में शिव जी की आराधना-पूजा करने से भक्त के सभी दुख दूर होते हैं। आइए आज हम जानेंगे इस महीने में आने वाले 6 शुभ स्वप्न के बारे में, जो कई संकेत देते हैं।

शिवलिंग देखना

    सपने में शिवलिंग या शिव मंदिर दिखना बेहद शुभ है। इस महीने में ऐसा सपना देखने से जीवन में खुशहाली आती है।

सांप देखना

    वैसे सांप का सपना भयावह लगता है, लेकिन इस महीने सांप को सपने में देखना शुभ माना जाता है। सांप पकड़ते हुए सपना देखना, मतलब धन-समृद्धि का आगमन हो सकता है।

सफेद सांप देखना

    अगर सपने में सफेद सांप देखते हैं, तो उसका मतलब जीवन में सम्मान और समृद्धि बढ़ने वाली है। सपने में सांप को देखना ही बेहद शुभ होता है। ऐसा सपना देखने पर शिव जी की पूजा करें।

रुद्राक्ष देखना

    सपने में रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला देखना भी बेहद शुभ होता है। रुद्राक्ष भगवान शिव का श्रृंगार है। इससे जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

गंगा नदी देखना

    सावन के महीने में सपने में गंगा नदी को देखना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा सपना जीवन में बड़े और अच्छे बदलाव का संकेत होता है।

त्रिशूल देखना

    सपने में त्रिशूल देखना विजय प्राप्त करना हो सकता है। ऐसा सपना सावन में आने से शत्रु का नाश होता है और बिगड़े काम बनने के योग बनते हैं।

नंदी देखना

    सपने में अगर नंदी देखते हैं, तो यह बेहद फलदायी है। ऐसा सपना सावन में कई शुभ संकेतों की ओर इशारा करता है। इससे करियर में उन्नति, इच्छा की पूर्ति और भगवान शिव की कृपा बरसती है।

    अगर आपको भी आते हैं ऐसे स्वपन, तो भगवान शिव की आपके ऊपर असीम कृपा होने वाली है। शिव जी की पूजा करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com