Women Safety: हर महिला के फोन में जरूर होने चाहिए ये ऐप्स
Preeti Sharma
02-09-2024, 07:00 IST
gbsfwqac.top
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के मामले नें सभी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे समय में महिलाओं को रात के समय या दिन में निकलना भी मुश्किलों से भरा हुआ है। क्योंकि वह खुद को किसी भी जगह सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए फोन में कुछ एप्स का होना जरूरी है। इनकी मदद से आप मुसीबत के समय में निकल सकती हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में-
महिलाओं की सुरक्षा
कोलकाता में हुए डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस तरह की मुसीबत से बचने के लिए आपको जरूरी जानकारी होनी चाहिए।
सेफ्टीपिन
महिलाओं के लिए सेफ्टीपिन नाम का एक ऐप बनाया गया है। जिसमें व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकिंग, इमरजेंसी नंबर्स जैसे फीचर्स हैं। यह अनसेफ लोकेशन को पिन करने का ऑप्शन भी देता है।
112 India App
इस सेफ्टी ऐप को देश के 36 राज्यों में लागू किया गया है। इस ऐप में आप राज्य और मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन कर सकते हैं। इससे मुसीबत में फंसे लोग की जानकारी टीम को दी जाएगी।
bSafe: Never Walk Alone
सेफ्टी के लिए इस ऐप का यूज किया जा सकता है। इसमें bsafe अलार्म फीचर मौजूद है, जो यूजर की लोकेशन को इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के साथ शेयर करता है।
स्मार्ट 24×7 ऐप
इस ऐप को महिलाओं के लिए बनाया गया है। जिसमें पैनिक या इमरजेंसी सिचुएशन में पुलिस को वॉइस और फोटो भेजने की सुविधा देता है।
हिम्मत प्लस ऐप
यह ऐप दिल्ली पुलिस ने लड़कियों की सेफ्टी के लिए बनाई है। इसे लॉग इन करके आप दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिल जाएगी।
रक्षा ऐप
इस ऐप की मदद से एक बटन के जरिए आप अपनी फैमिली को करेंट लोकेशन भेज कर अलर्ट कर सकते हैं। यह बिना डाटा या इंटरनेट के भी काम करता है।
सुरक्षा के लिए महिलाओं के फोन में इन एप्स को रखा जा सकता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।