गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु थे। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती मनायी जाती है। इस दिन को उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। आइए, इस खास अवसर पर उनके जीवन की कुछ अनमोल बातें। जिन्हें हम अपने जीवन में उतार सकते हैं।
कब हुआ जन्म
गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में लाहौर से कुछ दूरी पर हुआ था। बचपन से ही उनका स्वभाव बाकी लोगों से अलग था। शुरू से ही उनका ध्यान आध्यात्मिक चीजों की ओर ज्यादा रहता था।
क्या होता है इस दिन
गुरु नानक जयंती के मौके पर दो दिन पहले ही गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया जाता है। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन होता है।
सबके साथ रहना
गुरु नानक देव जी हमेशा बराबरी की बात किया करते थे। उन्होंने बताया कि कभी भी किसी धर्म, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी को एक साथ मिलकर रहना चाहिए।
महिलाओं और पुरुषों को बराबर स्थान
गुरु नानक जी ने हमेशा महिलाओं और पुरूषों को बराबर का स्थान देने की बात कही है। उन्होंने महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के लिए काम भी किया।
ईश्वर की भक्ति
गुरुनानक देव जी ने इक ओंकार का नारा दिया था। जिसका मतलब है कि ईश्वर एक है। उन्होंने बताया कि भगवान सिर्फ एक हैं, जिन्हें कभी बांटा नहीं जा सकता है।
सच बोलना
हर किसी को हमेशा सच बोलना चाहिए और सच का साथ देना चाहिए। झूठ बोलकर कुछ समय के लिए बचने से अच्छा है हमेशा सच का साथ देना। इससे व्यक्ति को आत्म शांति मिलती है।
सेवा भाव
जीवन में हमेशा दूसरों की सेवा करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। इससे एक अलग प्रकार की संतुष्टि प्राप्त होती है।
गुरु नानक के जीवन से जुड़ी इन बातों को आपको भी फॉलो करना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।