Women Safety: बच्ची को स्कूल भेजते समय जरूर सिखाएं ये बातें


Preeti Sharma
27-08-2024, 11:00 IST
gbsfwqac.top

    महिलाओं से लेकर स्कूल जाने वाली छोटी बच्चियों के यौन शोषण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इस घटना से महिलाओं के सुरक्षा पर सवाल उठा जा रहे हैं। अगर आपकी बच्ची भी छोटी है और स्कूल जाती है, तो उसे कुछ जरूरी बातें जरूर सीखानी चाहिए। इससे आपको साथ न रहते हुए भी अपनी रक्षा खुद कर सकती है। आइए, जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

बातों को न छुपाएं

    अगर आपकी बच्ची स्कूल जाती है, तो उसे सिखाना चाहिए कि बातों को मम्मी पापा से नहीं छिपाना चाहिए। स्कूल या रास्ते में होने वाली घटना को घर पर जरूर बताए।

गलत संगत में न रहें

    अक्सर छोटे में हम सही और गलत का फर्क नहीं कर पाते हैं, ऐसे में माता पिता की जिम्मेदारी होती है कि उन्हें इस बात की सीख दें। इससे बच्चा गलत लोगों की संगत से बचा रहता है।

अपनी बात रखना सिखाएं

    स्कूल जाने वाली बच्चियों को अपनी बात मां पिता से रखनी आनी चाहिए। अगर उन्हें कोई दिक्कत है, तो इस बात का जानकारी घर आकर जरूर दें।

सतर्क रहना सिखाएं

    अपने बच्चे को हमेशा सतर्क रहना सिखाना चाहिए। इससे वह किसी समस्या में जल्दी नहीं पड़ेगा। साथ ही, अपनी सुरक्षा भी खुद कर पाएगी।

गुड टच बैड टच सिखाएं

    बच्चों को एक उम्र के बाद इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गुड टच और बैड टच में क्या अंतर है। इससे उन्हें समझ आएगा कि उनके लिए क्या सही है।

आत्मविश्वास है जरूरी

    छोटी बच्चियों को अपने प्रति आत्मविश्वास होना चाहिए। इससे वह किसी भी घटना का सामना करने में घबराती नहीं हैं। यह बचपन से ही उसे सिखाना चाहिए।

उनकी बातों को सुनें

    अक्सर माता पिता भी बच्चों की बातों को अनसुना कर देते हैं। ऐसे करना गलत होता है। अगर आपका बच्चा आपसे कुछ शेयर कर रहा है, तो उसे जरूर सुनें।

    बच्ची की सेफ्टी के लिए इन बातों को उन्हें छोटी उम्र से ही सिखाना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।