Mother's Day 2024: मां को स्पेशल फील करवाने के लिए करें ये 5 काम
Preeti Sharma
08-05-2024, 14:00 IST
gbsfwqac.top
मां एक शब्द नहीं अपने पन का एक अहसास है। उसके होने से जीवन की हर समस्या कम हो जाती है। वह अपनी सारी जिंदगी परिवार और बच्चों के लिए न्योछावर कर देती है। ऐसे में मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील कराना चाहिए। इससे मां को भी काफी अच्छा लगेगा और आप उनके साथ समय बिता पाएंगे। आइए, जानते हैं मां को स्पेशल फील कराने के लिए क्या करना चाहिए।
मदर्स डे पर मां को कराएं स्पेशल फील
मां हमेशा अपने बच्चों की खुशी को सबसे आगे रखती है। लेकिन उसकी खुशी को लेकर हम उतना नहीं सोचते हैं। अगर आप ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हैं, तो इस दिन कुछ खास तरीके अपना सकते हैं।
मां के लिए बनाएं खाना
हर रोज मां सभी के लिए खाना बनता है। मदर्स डे के मौके पर आप उनकी पसंद का खाना बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। इससे अच्छा गिफ्ट उनके लिए क्या होगा।
मां के साथ घूमने जाएं
अगर आप अपनी मां के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं, तो मदर्स डे पर छुट्टी लेकर मां के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मां के साथ डिनर पर जाएं
अगर आप अपनी मां के साथ डिनर पर नहीं गए हैं, तो इस खास अवसर पर उन्हें जरुर लेकर जाएं। साथ ही, उन की पसंद का खाना ऑर्डर करें।
मां के साथ स्पा जाएं
मां अपने बच्चों और घर की देखभाल में इतनी व्यस्त हो जाती है कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती है। इसलिए उन्हें स्पा लेकर जाएं। इससे उन्हें काफी अच्छा महसूस होगा।
मां करें शुक्रिया
मां को हम कभी भी शुक्रिया नहीं करते हैं। अगर आप उनसे दूर रहते हैं, तो उन्हें फोन करके बात करें और शुक्रिया कहें। इस दिन उन्हें स्पेशल फील कराएं।
मां के साथ बिताएं समय
मां को बच्चों से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता है। अगर आप उनके साथ अपना समय बिताते हैं और बातें शेयर करते हैं। यह भी उनके लिए काफी होता है।
मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील कराने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।