देशभर में हर दिन छेड़खानी और रेप के कई मामले सामने आते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और NGOs ने उनकी सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं।
सरकार के साथ हर महिला को खुद भी अपनी सुरक्षा के प्रति सावधान रहना चाहिए। इसके लिए सरकार और NGOs ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
हर महिला के फोन में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी कुछ हेल्पलाइन नंबर जरूर होने चाहिए। इससे जरूरत पड़ने पर मदद मांगने में समय बर्बाद नहीं होगा।
इन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। घरेलू उत्पीड़न की शिकार महिलाएं भी राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
घटना की जानकारी
अगर पुलिस को घटना की जानकारी देनी है तो 100 और 112 पर कॉल करें, जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग का 011-26942369, 26944754 हेल्पलाइन नंबर है।
घरेलू हिंसा की शिकायत
इसके अलावा घरेलू शोषण की शिकार महिलाएं 181 पर कॉल करें और रेलवे सुरक्षा का हेल्पलाइन नंबर 182 है।
दिल्ली महिला आयोग
दिल्ली महिला आयोग ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। DCW को 011-23378044, 23378317, 23370597 पर कॉल किया जा सकता है।
अधिकारों के लिए
अपने अधिकारों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को 011-23385368, 9810298900 को संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कई NGOs के अलग-अलग नंबर हैं।
अन्य
ऑल इंडिया वुमंस कॉन्फरेंस को 011-43389100, 011-43389101 और मुंबई में स्नेहा NGO को 98330 52684 पर कॉन्टेक्ट कर सकती हैं।
इसके अलावा जागोरी को 011-26692700, सार्थक को 011-26853846, नारी रक्षा समिति को 011-23973949 से संपर्क किया जा सकता है। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com