कौन हैं लापता लेडीज की जया? जानें pratibha ranta से जुड़ी रोचक बातें


Gargi Dwivedi
17-12-2024, 12:17 IST
gbsfwqac.top

    लापता लेडीज की जया उर्फ प्रतिभा रांटा का आज 24 वां बर्थडे है। इस फिल्म के सभी किरदार ने दर्शकों में अपनी खास जगह बनाई है। जिसमें लीड एक्ट्रेस के रोल में प्रतिभा रांटा नजर आई थीं। जिसे दर्शकों से खूब सपोर्ट मिला था। चलिए आज एक्ट्रेस के खास दिन पर उनकी लाइफ से जुड़े अननोन फैक्ट्स बताते हैं।

किरण राव

    किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। यह फिल्म काफी चर्चा में रही थीं। इस मूवी के सभी किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था, वहीं फिल्म में जया का किरदार निभाने वाली प्रतिभा रांटा को काफी पसंद किया गया था।

लापता लेडीज

    लापता लेडीज के बाद से प्रतिभा हमेशा किसी ना किसी खबर को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए आज प्रतिभा के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं, एक्ट्रेस की प्रोफाइल के बारे में और कैसे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा-

Pratibha Ranta education

    प्रतिभा प्रोफेशन से एक्टर और मॉडल हैं। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली है। उनका जन्म 17 दिसंबर को साल 2000 में हुआ था। उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की थी। इसके बाद उन्होंने उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से फिल्म मेकिंग में ग्रेजुएशन कंप्लीट की थीं।

थिएटर से हुई एक्टिंग की शुरूआत

    सबसे पहले प्रतिभा शिमला में एक थिएटर आर्टिस्ट और प्रोफेशनल डांसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

मिस मुंबई हैं प्रतिभा रांटा

    साल 2018 में प्रतिभा ने मिस मुंबई का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद जी टीवी के के पॉपुलर शो कुर्बान हुआ में एक्टिंग डेब्यू किया। इसके साथ ही उन्होंने आधा इश्क नाम के एक टीवी शो में भी काम किया है।

प्रतिभा रांटा का बॉलीवुड डेब्यू

    टीवी के बाद प्रतिभा के लापता लेडीज से बॉलीवुड में डेब्यू का मौका मिला। इस फिल्म से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी, लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की थी।

हीरामंडी

    लापता लेडीज के बाद प्रतिभा संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में नजर आईं। इस सिरीज में उन्होंने संजीदा शेख के किरदार वहीदा की बेटी शमा की भूमिका निभाई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। आज वे लोगों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं।

    कौन है लापता लेडीज की प्रतिभा रांटा।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : Instagram (@pratibha_ranta)