Women Safety: महिलाओं को पर्स में हमेशा रखने चाहिए ये सेफ्टी टूल्स


Preeti Sharma
25-08-2024, 07:00 IST
gbsfwqac.top

    आजकल के इस समय में महिलाओं का अकेले बाहर निकलना बहुत ही असुरक्षित माना जाता है। क्राइम रेट बढ़ने के साथ ही महिलाओं और उनके परिवार वालों का डरना भी लाजमी है। लेकिन ऑफिस या स्कूल में जाने से महिलाओं को रोकने की जगह उन्हें खुद की सुरक्षा करना सीखना चाहिए। अगर आपको भी रोजाना बाहर जाना पड़ता है, तो अपने पर्स में कुछ जरूरी टूल्स को अपने साथ रखें।

महिलाओं की सुरक्षा

    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठते हैं। सरकार और पुलिस के अलावा महिलाओं को खुद की सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए।

पेपर स्प्रे

    पेपर स्प्रे एक ऐसा सेफ्टी टूल है, जिसे हर महिला को अपने पर्स में रखना चाहिए। यह आपकी सेफ्टी के लिए बहुत ही जरूरी टूल है।

लेजर टॉर्च

    लेजर टॉर्च एक छोटा सा सेफ्टी टूल है। यह आपको अपने पर्स में जरूर रखना चाहिए। इसे रखने से आप बुरी सिचुएशन से बचकर निकल सकती हैं।

फोल्डेबल रॉड

    महिलाओं को हर समय अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद ही रखना पड़ता है। ऐसे में अपने पर्स में आप फोल्डेबल रॉड जरूर रखें। जिससे समय आने पर आप खुद को सेफ रख सकें।

स्टन गन

    इसका इस्तेमाल करने से सामने वाले को शॉक लगता है। यह आपको अकेले जाते समय सुरक्षा के लिए रखना चाहिए। महिलाओं के पर्स में यह सेफ्टी टूल होना चाहिए।

स्विस नाइफ

    कहीं भी बाहर जाते समय अपने पर्स में स्विस नाइफ जरूर रखना चाहिए। इससे आप किसी भी हमलावर को दूर भगा सकती हैं।

अलार्म कीचेन

    इस सेफ्टी डिवाइस को हमेशा अपने पर्स में रखना चाहिए। इससे आप मुसीबत के समय किसी को मदद के लिए बुला सकते हैं।

    महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों को हमेशा अपना साथ रखना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।