महिलाओं के शरीर से जुड़ी कुछ खास बातें ऐसी भी होती हैं जो खुद महिलाओं को भी नहीं पता होतीं। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं के शरीर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं। आप भी जान लें।
महिलाओं को शराब ज्यादा चढ़ती है
महिलाएं अगर शराब पिएं तो उनपर अल्कोहल का असर बहुत ज्यादा होता है और इसके पीछे भी एक कारण होता है। दरअसल, महिलाओं के शरीर में वाटर टिशू पुरुषों के मुकाबले कम होते हैं। इसलिए वो शराब ज्यादा हजम नहीं कर पाती हैं।
महिलाओं को क्यों आता है पुरुषों के मुकाबले कम पसीना
देखा जाए तो महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम पसीना आता है। यहां भी वाटर टिशू ही जिम्मेदार होते हैं। दरअसल, एक अडल्ट पुरुष के शरीर में 65% पानी होता है और महिलाओं के केस में ये 55% ही होता है। यही कारण है जिसके कारण भी महिलाओं को काफी कम पसीना आता है।
महिलाएं लिपस्टिक खाती है
खैर इस बात को सुनकर आप भी हैरान हो रही होगी लेकिन यह सच है। खा लेने से हमारा मतलब सीधे दांतों से चबा लेना नहीं बल्कि ये स्किन के एब्जॉर्ब करने का तरीका है। लिपस्टिक लगाने के कुछ घंटों बाद उसके हल्के हो जाने का ये कारण भी होता है भले ही आपने कुछ भी खाया-पिया न हो।
महिलाओं का इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
यह बात काफी कम लोग जानते हैं लेकिन यह बात पूरे तरीके से सच है। महिलाओं का इम्यून सिस्टम पुरुषों के मुकाबले होता है ज्यादा मजबूत। एक औसत धारणा है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि महिलाओं के हार्मोन्स किसी भी तरह के इन्फेक्शन से लड़ने में ज्यादा मददगार साबित होते हैं।
महिलाओं के यूट्रस का साइज बढ़ता है
क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के यूट्रस का साइज बढ़ता है। महिलाओं के यूट्रस का साइज शुरुआती दौर में एक नींबू के आकार का होता है और प्रेग्नेंसी के नौ महीनों के दौरान ये एक तरबूज़ के बराबर हो जाता है।
बच्चे को जन्म देना
महिलाओं के शरीर का सबसे चमत्कारी फैक्ट तो यही होता है कि वो एक बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यकीनन एक नई जिंदगी को इस दुनिया में लाना आसान नहीं होता है।
महिलाओं का शरीर होता है फ्लेक्सिबल
आपको बता दें कि महिलाओं का शरीर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है। महिलाओं की रीढ़ की हड्डी ज्यादा बेहतर काम करती है क्योंकि इसे चाइल्ड बर्थ के लिए तैयार होना होता है।
ये सारे फैक्ट्स महिलाओं के शरीर को बहुत यूनीक बनाते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindahi.com