नागपंचमी पर कौन से काम नहीं करने चाहिए?


Pragati Pandey
26-07-2025, 12:09 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में नागपंचमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नागपंचमी के दिन कौन से काम करने से बच सकते हैं।

जमीन की खुदाई न करें

    नागपंचमी के दिन जमीन में खुदाई करने से बच सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जमीन के अंदर सांप हो सकते हैं, जिन्हें खुदाई  के समय चोट लग सकती है।

सुई-धागा न चलाएं

    नागपंचमी के दिन नुकीली और धार वाली वस्तुएं के इस्तेमाल से बच सकते हैं। सुई-धागा का भी प्रयोग करने से बच सकते हैं। ये काम नागपंचमी को करने से बच सकते हैं।

लोहे का सामान न इस्तेमाल करें

    नागपंचमी के दिन चूल्हे पर खाना पकाने और लोहे के तवा और कढ़ाई का उपयोग करने से बच सकते हैं। ऐसा करने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं।

गलत शब्द न बोलें

    नागपंचमी के दिन किसी दूसरे इंसान को अपने मुख से किसी भी प्रकार का गलत शब्द न बोलें। ऐसा करने से नाग देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।

नाग देवता की पूजा करें

    अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की दशा खराब हो, तो आप नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर सकते हैं। यह खराब ग्रहों के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

नाग को चोट न पुहंचाएं

    नागपंचमी के दिन किसी भी प्रकार से नाग को नहीं मारना चाहिए और न ही चोट पहुंचाना चाहिए। ऐसा करने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं।

साग न काटे

    नागपंचमी के दिन साग काटने से बच सकते हैं। नागपंचमी के दिन साग काटना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आप साग काटने से परहेज कर सकते हैं।

    नागपंचमी के दिन ये काम करने से बच सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए ज्योतिष की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com