अगर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाना हो तो आप इन फूड आइटम्स को जरूर ट्राई करें। ये आपकी टेस्ट बड्स को संतुष्ट करेंगे।
पानी पूरी
इसके पानी के बताशे, फुचका, गोलगप्पे भी कहा जाता है। इसका खट्टा पानी इसके स्वाद को यमी बनता है। कुछ लोग इसे दही और चटनी के साथ भी खाते हैं।
चाट
डीप फ्राई आलू टिक्की को मटर के छोले, दही, मीठी चटनी, खट्टी चटनी, सेव, धनिया, प्याज और कई मसालों के साथ सर्व किया जाता है।
मिसल पाव
मोठ बीन्स से बनने वाली ये महाराष्ट्रीयन स्पाइसी करी है। प्याज, हरी धनिया, नींबू के साथ सर्व की जाने वाली ये डिश काफी यमी होती है।
पापड़ी चाट
ये डिश उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की है। इसमें कुरकुरी पापड़ी को बॉयल क्रश आलू, मिर्च, प्याज और नींबू के जूस के साथ सर्व करते हैं। इसका स्वाद मजेदार होता है।
मिर्ची पकौड़ा
इसे मिर्ची भाजी भी कहा जाता है। प्याज और हरी चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
मसाला मैगी
देसी घी में प्याज, अदरक, मिर्च और टमाटर डालकर मसाला मैगी बनाई जाती है। पहाड़ों पर कई दुकानों पर आप मैगी का ये देसी ट्विस्ट ट्राई कर सकते हैं।
रोस्टेड चिकन टिक्का
पुदीने की चटनी और स्पाइसी सीजनिंग रोस्टेड चिकन टिक्का खाने का मजा ही कुछ और है।
वड़ा पाव
वड़ा पाव आलू बोंडा और पाव को मक्खन में सेंक कर बनाया जाता है और ये खाने में काफी यमी लगता है।
मोमो
लहसुन और लाल मिर्च की तीखी चटनी और मेयोनेज के साथ कई तरह के मोमोज जायका बनाने के लिए काफी होते हैं।
मसाला पूरी
साउथ इंडिया की ये डिश काफी यमी होती है। इसमें हरी मटर की मसालेदार करी, क्रश करारी पूड़ी, बारीक कटा टमाटर, प्याज, हरी धनिया और सेव डाला जाता है।
पाव भाजी
कई सब्जियों को मैश कर भाजी बनाई जाती है और इसके साथ मक्खन में सिंका पाव सर्व किया जाता है। ये महाराष्ट्रीयन डिश भी काफी फेमस है।
राज कचौरी
खस्ता पूरी में छेद कर इसमें पकौड़ी, छोला, दही, कई चटनी, मसाले और भी कई चीजें डाली जाती हैं। इसका स्वाद काफी रिच होता है।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें