सादी और फीकी खिचड़ी को टेस्टी बनाने के टिप्स


Nikki Rai
06-01-2023, 16:58 IST
gbsfwqac.top

    घर में बनने वाली सादी और फीकी खिचड़ी देखकर हर किसी का मूड खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी यही होता है, तो आइए आज आपको बताते हैं फीकी सी खिचड़ी को कैसे टेस्टी बनाया जाए। आइए जानें-

पंजाबी लहसुन तड़का

    किसी भी चीज में जब पंजाबी जायका लग जाएं, तो उसका स्वाद बढ़ जाता है। अपनी सिंपल खिचड़ी में आप पंजाबी लहसुन तड़का लगाकर उसे लाजवाब बना सकते हैं।

मिक्स वेजी तड़का

    आपकी बेस्वाद खिचड़ी को आप अपनी पसंद की सब्जियों का तड़का लगाकर टेस्टी बना सकते हैं। इसमें आप प्याज, टमाटर, बींस, आलू, गोभी और भी कई सब्जियां मिला सकते हैं।

प्याज टमाटर का तड़का

    जल्दी से अपनी खिचड़ी को टेस्टी बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको खिचड़ी के अंदर बारीक कटे प्याज और टमाटर का तड़का लगाना चाहिए।

मसालेदार खिचड़ी

    मसालेदार खाना पसंद करने वाले लोगों को सादी खिचड़ी पसंद नहीं आती, ऐसे में आप इसके अंदर अपनी पसंद के मसालों का तड़का लगा सकते हैं। https://cookilicious.com/wp-

हींग और करी पत्ते का तड़का

    खिचड़ी को टेस्टी बनाने के लिए उसमें आप फ्लेवर फुल तड़का लगा सकते हैं। इसके लिए आपको खिचड़ी में हींग और करी पत्ते का तड़का लगाना होगा।

घी और रायता

    अगर आप कम मेहनत में अपनी खिचड़ी को टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो गरमागरम खिचड़ी में ऊपर से घी डालकर खाएं। साथ में इसे अपनी पसंद के रायते के साथ सर्व करें।

गाजर मटर का तड़का

    अगर आपको मटर पुलाव पसंद है, तो आप सादी सी खिचड़ी में गाजर और मटर का तड़का लगा सकते हैं। इससे आपकी खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाएगा।

    आप भी इन तरीकों से खिचड़ी का स्वाद बढ़ा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com