भारत को मिली एक और ब्यूटी क्वीन। आइए जानें फेमिना मिस इंडिया 2022 कर्नाटक की सिनी शेट्टी के इस खूबसूरत सफर के बारे में-
मिस इंडिया 2022
आपको बता दें कि सिनी शेट्टी महज 21 साल की हैं और 31 फाइनलिस्ट को मात देकर मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है। ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं।
सिनी शेट्टी ने अपने कॉम्पिटिशन में खड़ी रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को हराकर मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है।
करियर
कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी पढ़ाई में भी काफी अव्वल हैं। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है और अभी चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं।
शौक
पढ़ने के अलावा उन्हें डांस का काफी शौक है। 4 साल की उम्र से ही डांस कर रही हैं और भरतनाट्यम भी सीखा। 14 साल की उम्र से ही स्टेज परफॉर्मेंस देने लगीं।
खूबसरत सिनी शेट्टी
इनसब के अलावा सिनी काफी स्टाइलिश हैं। इनकी सुंदरता बड़ों-बड़ों को मात दे सकती है। आप सिनी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से उनकी फोटोज देख सकते हैं।
बनी सोशल सेंसेशन
देखते ही देखते सिनी की फैन फॉलोइंग बढ़ने लगी हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई सिनी के फोटोज और पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर करें। इसी तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com