Mother's Day 2024: मां के साथ घूमे दिल्ली के ये शानदार मंदिर
Preeti Sharma
07-05-2024, 12:00 IST
gbsfwqac.top
मदर्स डे ही नहीं बल्कि मां के लिए हर दिन खास होना चाहिए। वह अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी काम करती है और बदले में कुछ नहीं मांगती। हर साल मई के दूसरे रविवार को मर्दस डे के रुप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप मां को अलग-अलग चीजों के जरिए खुश कर सकते हैं। मां को स्पेशल फील कराने के लिए इस खास दिन पर आप उन्हें मंदिर में भगवान के दर्शन कराने ले जा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन मंदिरों के बारे में-
कालकाजी मंदिर
दिल्ली का कालकाजी मंदिर बहुत ही प्राचीन और अद्भुत है। मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां के साथ इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने आ सकते हैं।
शीतला माता मंदिर
शीतला माता मंदिर दिल्ली में काफी फेमस है। यहां पर भक्तों की भारी भीड़ लगती है। अगर आप यहां नहीं गए हैं, तो मां के साथ एक बार जरूर जाएं।
छतरपुर मंदिर
दिल्ली का प्रसिद्ध मंदिर छतरपुर दिखने में बहुत ही खूबसूरत है। यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस मंदिर को आप अपनी मां के साथ विजिट कर सकते हैं।
गुफा मंदिर
दिल्ली का गुफा मंदिर काफी सालों पुराना है। यहां पर मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर नवरात्रि के मौके पर काफी भीड़ देखने को मिलती है।
योगमाया मंदिर
योगमाया मंदिर भगवान कृष्ण की बहन को समर्पित है। माना जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल का है। इस मंदिर में माता के दर्शन करने मां के साथ जरूर आएं।
अक्षरधाम मंदिर
अगर आपकी मां को मंदिर जाना पसंद है, तो दिल्ली के इस खूबसूरत मंदिर के दर्शन उन्हें जरुर कराएं। यह दिखने में काफी सुंदर है।
इस्कॉन मंदिर
भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित इस्कॉन मंदिर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। मां के साथ मदर्स डे पर इस मंदिर को घूमने के लिए जाया जा सकता है।
दिल्ली के इन मंदिरों को अपनी मां के साथ एक बार जरुर देखें। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।