दुनिया के सबसे भव्य मंदिर


Bhagya Shri Singh
03-11-2021, 12:25 IST
gbsfwqac.top

    दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य हिंदू मंदिर कौन से देश में स्थित है? जानें दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों के बारे में।

अंगकोर वाट, कंबोडिया

    यह मंदिर 1,626,000 मीटर स्क्वायर के एरिया में बना है। इस मंदिर में विष्णु भगवान की पूजा होती थी। लेकिन अब यहां बौद्ध धर्म के अनुयायी भी हैं।

बृहदीश्वर मंदिर, थंजावुर

    इसे बड़ा मंदिर भी कहते हैं। शिव जी को समर्पित इस मंदिर में 12 फीट ऊंचा शिवलिंग है। मंदिर का क्षेत्रफल 102,400 मीटर स्क्वेयर है।

बृहदीश्वर मंदिर का आर्किटेक्चर

    मंदिर की दीवारों पर तमिल में बहुत से लिखे हैं। मंदिर का निर्माण राजा चोला प्रथम ने सन 1010 में करवाया था। ये मंदिर महज 6 साल में बनकर तैयार हुआ था।

प्रमबनन त्रिमूर्ति मंदिर, इंडोनेशिया

    यह मंदिर इंडोनेशिया के योग्यकर्ता में है। मंदिर का क्षेत्रफल 152,000 मीटर स्क्वेयर है। 9वीं सदी का यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

वर्ल्ड हेरिटेज साइट

    UNESCO में इस मंदिर के प्रांगण को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। मंदिर की मेन बिल्डिंग 47 मीटर ऊंची है जिसे देखने देश-दुनिया के टूरिस्ट आते हैं।

थिल्लाई नटराजा, भारत

    ये मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम शहर में है। 40 एकड़ का भव्य मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां गणेश जी, मुरुगन, विष्णु भगवान की पूजा भी होती है।

बेलुर मठ, भारत

    रामकृष्ण मठ का मुख्य मठ बेलुर मठ की स्थापना स्वामी विकानंद जी ने की थी। पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे बना ये मंदिर बेहद बड़ा और भव्य है।

आर्किटेक्चर है खास

    मंदिर की वास्तु कला में हिंदू, ईसाई और इस्लामिक संस्कृति का सुंदर समावेश है। रामकृष्ण आंदोलन का प्रारंभ इसी मंदिर से हुआ था। मंदिर का एरिया 160,000 मीटर स्क्वेयर है।

बेसाकिह मंदिर, इंडोनेशिया

    बाली के बेसाकिह गांव का यह प्राचीन मंदिर समुद्र तल से करीब 1000 मीटर ऊंचाई है। इस विशाल मंदिर के प्रांगण में 23 मंदिर बने हैं।

अक्षरधाम, दिल्ली

    240,000 मीटर स्क्वायर में बने इस मंदिर को स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद खूबसूरत है।

फोटोग्राफी है वर्जित

    7000 कारीगरों ने इस भव्य मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर में कई शो होते हैं जिसे देखने के लिए अलग-अलग टिकट लेना पड़ता है। मंदिर में फोटोग्राफी करना मना है।

छतरपुर मंदिर, दिल्ली

    भारत के सबसे बड़े मंदिरों में शुमार यह मंदिर 280,000 मीटर स्क्वायर एरिया में बना है। बाबा संत नागपाल ने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। इस मंदिर में बाबा की समाधि भी है।

मंदिर का आर्किटेक्चर

    छतरपुर मंदिर का आर्किटेक्चर काफी भव्य है। मंदिर मार्बल से बना है और यहां जालीदार नक्काशी काफी खूबसूरत दिखती है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ