ग्लोइंग स्किन की चाह हर किसी को होती है। ऐसे में बाहरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से ज्यादा अपने खानपान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। आइए जानें कुछ फलों के बारे में, जिनका सेवन आपकी स्किन को चमकदार बना सकता है।
संतरा
विटामिन-सी से भरपूर संतरा न केवन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है बल्कि स्किन के ग्लो के लिए विटामिन-सी युक्त फल सबसे ज्यादा असरदार माने जाते हैं।
पपीता
एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स आदि गुणों से भरपूर पपीता सेहत के साथ-साथ स्किन ग्लो के लिए शानदार फल है। इसे खाने के अलावा चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा भी सकते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो महिलाओं के लिए बेहतरीन फल माना जाता है। इसके सेवन से वेजाइनल हेल्थ बूस्ट होती है और स्किन का ग्लो भी बढ़ता है।
स्ट्रॉबेरी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर स्ट्रॉबेरीज स्किन के लिए शानदार माने जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बेहतर बनती है।
अन्नानस
विटामिन-सी से भरपूर अन्नानस स्किन के लिए बेहद असरदार फल माना जाता है। इसके सेवन से स्किन ग्लो बढ़ने के अलावा पाचन भी दुरूस्त रहता है।
अनार
अनार में मौजूद न्यूट्रिंट्स शरीर में खून की कमी को दूर करने के अलावा स्किन के ग्लो को भी बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से कमजोरी की समस्या भी दूर होती है।
सेब
सेब में मौजूद पोषक तत्व सेहत के साथ स्किन को भी हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं। रोजाना एक सेब खाने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं।
आप भी इन फ्रूट्स का सेवन करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com