
अब केवल गुजरात ही नहीं बल्की भारत के अन्य राज्यों में भी गरबा का आयोजन होता है। ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ नवरात्रि के समय गरबा खेलने जाते हैं। नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से शुरु हो चुकी हैं और यह 9 दिनों का त्यौहार 24 अक्टूबर तक चलने वाला है। ऐसे में इस बीच आप भी गरबा खेलने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको दिल्ली के 4 बेस्ट लोकेशन के बारे में बताने वाले हैं।
हर साल की तरह इस साल भी पैसिफिक मॉल में गरबा का आयोजन किया जा रहा है। 20 और 21 अक्टूबर को यहां डांडिया नाइट्स का आयोजन होने वाला है। बुकमायशो ऐप से आप यहां बुकिंग कर सकती हैं। प्रति व्यक्ति शुल्क 649 रुपये होने वाला है। अगर आप कपल है तो आपको 1198 रुपये चुकाना होगा। रात 7:30 बजे से यहां का कार्यक्रम शुरू होने वाला है।

दिल्ली के रोटरैक्ट क्लब द्वारा जल्सा 7.0 का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप किसी लविस गरबा नाइट जाने का प्लान कर रही हैं तो जल्सा 7.0 में जा सकती हैं। यहां 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे से इस डांडिया नाइट की शुरुआत होगी। एंट्री की बात करें तो इसके लिए आपको 549 का भुगतान करना होगा।

हर साल की तरह इस साल भी राजवाड़ा पैलेस बी-33 में ग्राड डांडिया नाइट का आयोजन होने वाला है। इस गरबा नाइट का नाम डांडिया नाइट 2023 रखा गया है। यहां का कार्यक्रम 19 अक्टूबर से शुरू होगा और 23 अक्टूबर तक चलने वाला है।
बजट में गरबा नाइट का आनंद उठाना चाहती हैं तो आपको सरिता विहार के गरबा नाइट-सीजन 9 में जाना चाहिए। इसके लिए आपको पेटीएम इनसाइडर की मदद टिकट बुकिंग करनी होगी। प्रति व्यक्ति की एंट्री 250 से शुरू होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।