herzindagi
bossy colleagues

अगर आपका सहकर्मी भी है बॉसी, तो उनके ही अंदाज में दें सैवेज जवाब

ऑफिस के सहकर्मी अगर करते हैं परेशान तो कुछ खास तरीके से आप भी उन्हें जवाब देकर उनका मुंह बंद कर सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-02-01, 17:00 IST

ऑफिस में हर तरीके के लोग होते हैं। कई सहकर्मी काफी मदद करने वाले होते हैं तो कई सहकर्मी केवल बॉसी बनकर ही रहना पसंद करते हैं। वहीं कई सहकर्मी अपनी कुर्सी बचाने के लिए दूसरों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। अगर आपका सहकर्मी भी आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करता हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप उन्हें उनके अंदाज में कैसे जवाब दे सकती हैं। 

लोगों को बर्ताव को समझें

अगर आपकी नई नौकरी है तो आपको शुरुआत में सबसे मिल जुलकर रहना होगा। धीरें- धीरें आपको सभी की बातों को समझना होगा। ऐसे में आपको पता चलेगा कि किसका नेचर कैसा है। कई बार शुरुआत में लोग खुल नहीं पाते है, ऐसे में आपका सहकर्मी आपको कुछ भी जवाब दे देता है।

अपने खिलाफ बातों को ना सुनें

mental health at work Main

अगर कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है तो आपको तुरंत उन्हें उनके अंदाज में जवाब देना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपको दिक्कत हो सकती हैं। वह आपकी इमेज लोगों के नजर में खराब करता चला जाएगा। ऐसे में आपको उसके ही अंदाज में जवाब देकर यह बता देना चाहिए कि आपको भी बोलना आता है। ऐसे में वह फिर आपसे पंगा नहीं लेगा। 

इसे भी पढ़ें- ऑफिस का सारा काम कुछ घंटे में निपटाने के लिए फॉलो करें ये 3 आसान हैक्स

जब गलत हो तभी सुनें

अगर आपको ऐसा लगता है कि आप गलत है तो आपको शांत रहना चाहिए। अपने समय का इंतजार करना चाहिए। समय आने पर ही आपको बोलना चाहिए। किसी भी चीज को लेकर बहस करने से कोई फायदा नहीं होता। अपनी गलतियों से आपको सीखना चाहिए और कोशिश करना चाहिए की आप वह गलतियां दोबारा ना करें। (फ्रीलांस प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट करते समय इन बातों पर दें ध्यान)

इसे भी पढ़ें- आप हैं वर्किंग वुमन तो घर-ऑफिस के काम इस तरीके से करें मिनटों में मैनेज

बुरे बर्ताव को ना करें बर्दाश्त 

अगर आपसे कोई काफी ज्यादा बुरे तरीके से बात कर रहा है तो उसे जवाब देने की जगह आप उसके खिलाफ कंप्लेंट भी कर सकते हैं। अगर आप भी उन्हें बुरा बोलेंगे तो आप में और उस व्यक्ति में कोई फर्क नहीं होगा। ऐसी चीजों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।