
दिवाली का त्योहार हर किसी को पसंद होता है। इस त्योहार में हर तरह जगमगाहट देखने को मिलती है। इससे सिर्फ लोगों के घर ही रौशन नहीं होते हैं, बल्कि हर किसी के दिल में इस त्योहार की उत्साह देखने को मिलती है। ऐसे में लोग घर के आंगन को सजाने के लिए दीयों के साथ-साथ दिवाली के मौके पर रंगोली के अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट करते हैं। आप भी इस बार दिवाली के मौके पर बस 10 मिनट में बनने वाली स्वास्तिक और ओम रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे रंगोली बेहद खूबसूरत और कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी। आइए रंगोली के डिजाइन के बारे में आपको बताते हैं।
इस साल दिवाली पर आप भी अपने घर को रंगोली से खूबसूरत बना सकती हैं। तस्वीर में दिखने वाली इस डिजाइन को आप घर पर केवल 10 मिनट क अंदर बना सकती हैं। यह कम समय में बनने के साथ-साथ आपके घर के आंगन को भी सुन्दर बनाने में मदद करेगी। ऐसी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो घर के आंगन के लिए बेस्ट हैं। इसमें स्वस्तिक के साथ-साथ पगलिया भी बना हुआ है।
-1761027941323.jpg)
घर तभी अच्छा लगता है जब लाइट के साथ रंग नजर आते हैं। ऐसे में आप अपने घर के आंगन में तस्वीर में नजर आने वाली रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए आपको एक बॉक्स का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद सबसे पहले इसमें रंग भरना है। फिर इसके ऊपर लाल रंग से दिवाली लिखना है और स्वास्तिक का डिजाइन बनाना है। इसके साइड वाले डिजाइन के लिए गोले बनाएं और इस चम्मच की मदद से सेट करें। इस तरह से आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

अगर आपके पास समय कम है, तो ऐसे में आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको सबसे पहले एक रंगोली स्टेंसिल लेना है, जिसमें ओम का डिजाइन क्रिएट हो। इससे रंगों के साथ ओम बनाना है। फिर इसके आसपास आपको डॉट बनाने हैं। अब इसे चम्मच की मदद से फैलाना है। इस तरह से आपकी सिंपल ओम रंगोली बन जाएगी।
-1760577529975.jpg)
स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप दिवाली के मौके पर अपने पूजा घर में इस रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आपको चॉक की मदद से एक सर्कल तैयार करना है। इसके बाद इसमें लाल, पीला या हरा रंग भरना है। फिर चम्मच के पीछे वाले सिरे से स्वास्तिक का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद बाहर की तरफ आउटलाइन करने के लिए व्हाइट कलर से डॉट लगाना है। इसे चम्मच के आगे वाले सिरे की मदद से फैलाना है। इस तरह से आपकी रंगोली 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिवाली पर अपने प्रिय लोगों को मीठे-मीठे संदेश भेजें और कहें Happy Diwali

ऊं सिर्फ एक अक्षर नहीं है, बल्कि यह हमारी पूजा और ध्यान का हिस्सा है। इसलिए इसका वर्णन अक्सर होता है। ऊं की रंगोली बनाने से आपकी घर में पॉजिटिविटी आती है। इसलिए आप इसे क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाहर के लिए कोई भी शेप को क्रिएट करना है। इसके बाद बीच में ऊं लिखना है। साइड के लिए डॉट बनाएं। इसे चम्मच के पीछे वाले सिरे से स्पाइलर डिजाइन को क्रिएट कें। अगर स्टेंसिल है, तो इसके आसपास फूलों के डिजाइन को बनाएं। इससे रंगोली अच्छी बनती है और जल्दी बन जाती है।
-1760577585991.jpg)
अगर आपको घर के साइड कॉर्नर को सजाना है, तो ऐसे में आप स्वास्तिक रंगोली के इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको चॉक से डिजाइन क्रिएट करना है। इन डिब्बों में अलग-अलग रंगों को भरना है। फिर इसके आसपास डॉट बनाने हैं और चम्मच की मदद से इसे सेट करना है। आप चाहें तो छोटे-छोटे फूल भी इसमें सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Google Gemini से बनाएं दिवाली रंगोली डिजाइन, इन Hindi AI Prompts से तैयार करें क्रिएटिव और यूनिक तस्वीरें
दिवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए बनाएं फूलों वाली स्वास्तिक रंगोली। इस तरह के रंगोली डिजाइन में पहले फूल के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसके बाद बीच में स्वास्तिक बनाया जाता है। इसके बाद इसमें रंग भरे जाते हैं। इसे भी आप चम्मच की मदद से आसानी से बना सकती हैं, ताकि आपके घर का आंगन अच्छे से सजे।
-1760930792043.jpg)
इस तरह से दिवाली पर आपके घर की रंगोली तैयार हो जाएगी। इस तरह के रंगोली डिजाइंस को आप कभी भी तैयार कर सकती हैं वो भी सिर्फ 10 मिनट में।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram, rangit rangoli, rupa rangoli
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।