herzindagi
diwali puja mantra for happiness prosperity and good fortune in diwali

Diwali Puja Mantras 2024: दिवाली के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि

Diwali par Laxmi Ganesh ji ki Puja Mantra 2024: हिंदू धर्म में दिवाली को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। आइए इस लेख में मंत्रों का बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-31, 18:08 IST

सनातन धर्म में दिवाली को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन पूजा कर रही हैं, तो कुछ मंत्रों का जाप करना बेहद महत्वपूर्ण है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मंत्रों के बारे में जानते हैं।

दिवाली पूजन में करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप

maa laxmi

दिवाली का त्योहार धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप पूजा के दौरान विशेष महत्व रखता है।

  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं
  • ॐ महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं
  • ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः

दिवाली पूजन में करें भगवान गणेश के मंत्रों का जाप

भगवान गणेश को सभी कार्यों के शुरुआत करने वाले देवता माना जाता है। इसलिए, दिवाली के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

  • ॐ गण गणपतये नमः:
  • ॐ श्री गणेशाय नमः:
  • ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात्:

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024 Bhog: दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाएं?

दिवाली पूजन में करें कुबेर देवता के मंत्रों का जाप

दिवाली पूजन में कुबेर देवता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है और उनकी कृपा से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। दिवाली के दिन कुबेर देवता के मंत्रों का जाप करने से घर में धन का आगमन होता है और समृद्धि बढ़ती है।

  • ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्य अधिपतये नमः:
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं:
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं:

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली आने से पहले घर से निकालें ये चीजें, दुख और दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

दिवाली पूजन में करें भगवान धन्वंतरि के मंत्रों का जाप

dhanwantri puja

भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद के देवता माना जाता है। इनका जन्म समुद्र मंथन के समय हुआ था। इन्होंने अमृत कलश के साथ ही आयुर्वेद की खोज की थी। इसलिए इन्हें आयुर्वेद के देवता के रूप में पूजा जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

  • श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः:

दिवाली पूजन में करें मां सरस्वती के मंत्रों का जाप

दिवाली के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने की विशेष मान्यता है। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नमः
  • ॐ वाग्देवी सरस्वती नमः:
  • या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।