
पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान यूं भी हर महिला तेज दर्द और परेशानी से गुजरती हैं और उस पर हमारा समाज इसे महिलाओं के लिए और मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। हमारी सोसाइटी में पीरियड्स से जुड़ी कई ऐसी भ्रातियां मौजूद हैं, जो महिलाओं की परेशानी का सबब बनती हैं। यहां तक कि 21वीं सदी में भी पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के साथ कई जगहों पर इतना भेदभाव किया जाता है कि ये दिन महिलाओं को किसी सजा से कम नहीं लगते हैं। आए दिन खबरों में भी इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। तमिलनाडू के कोयम्बटूर से भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अनुसार, 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को क्लास से बाहर बिठाकर एग्जाम दिलवाया गया क्योंकि उसे पीरियड्स आ गए थे। चलिए, आपको बताते हैं पूरी खबर।

कोयंबटूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में छात्रा के पीरियड्स आने पर उसे क्लासरूम से बाहर बिठाकर एग्जाम दिलवाया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रा को पीरियड्स की वजह से साइंस एग्जाम क्लास से बाहर बैठकर देना पड़ा। वायरल वीडियो में वायरल वीडियो में बच्ची की मां पूछती है "किसने बाहर बैठाया?" तो बच्ची जवाब देती है, "प्रिंसिपल ने।" इसके बाद बच्ची की मां सवाल करती है कि क्या पीरियड्स होने पर इस तरह बच्ची को क्लास से बाहर बिठाना ठीक है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे लेकर जमकर गुस्सा जता रहे हैं। लोग प्रिंसिपल के रवैये और आज के समय में भी पीरियड्स में महिलाओं के साथ होने वाले इस भेदभाव को लेकर रोष जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जमीन पर सोने से लेकर अचार न छूने तक, भारत में अब भी मानी जाती है पीरियड्स से जुड़ी ये भ्रांतियां

4-5 दिन ब्लीडिंग...पीरियड क्रैम्प्स...कमजोरी...शरीर में दर्द...मूड स्विंग्स और भी न जाने क्या क्या। पीरियड्स के दिनों में महिलाएं न जाने कितनी चीजों से गुजरती हैं और ऐसे में इस तरह की घटनाएं उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकती हैं। वैसे यह पहला ऐसा मामला नहीं है इससे पहले भी घर, स्कूल और न जाने कितनी जगह पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के साथ होने वाली इस तरह की घटनाएं सुर्खियों में आती रही हैं और हमारे मन में इस सवाल को जन्म देती रही हैं कि आखिर पीरियड्स को नॉर्मल समझने में हमें और कितना वक्त लगेगा?
यह भी पढ़ें- जानें पीरियड्स क्या होते हैं और क्यों होते हैं?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।