herzindagi
image

Market In Mathura-Vrindavan: मथुरा-वृंदावन जा रही हैं? तो जरूर विजिट करें वहां के ये 4 फेमस बाजार, कम कीमत में होगी शॉपिंग

अगर आपका कुछ ही दिनों में वृंदावन या मथुरा जाने का प्लान बन रहा है, तो अब आप वहां के कुछ लोकल बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। जहां से आप कम कीमत में झोला भर कर खरीदारी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-18, 09:30 IST

अधिकतर महिलाओं को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और आपको घूमने का बहुत शौक है, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। अगर आपका कुछ ही दिनों में वृंदावन या मथुरा जाने का प्लान बन रहा है, तो अब आप वहां के कुछ लोकल बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। आज हम आपको मथुरा-वृंदावन के चार ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में झोला भर कर खरीदारी कर सकती हैं।

वृंदावन बाजार

अगर आप भी अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना रही हैं, तो आप वृंदावन में स्थित वृंदावन बाजार विजिट कर सकती हैं।  यहां आपको धार्मिक वस्तुएं, भगवान कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी कई चीजें मिल जाएगी।  यही नहीं आपको यहां डिजाइनर हैंडबैग, एक्सेसरीज भी देखने को मिलेगी, जिसे आप कम कीमत में खरीद सकती हैं। इस मार्केट तक पहुंचाने के लिए आप वृंदावन में कहीं से भी ऑटो या कैब बुक कर जा सकती हैं। 

2 (72)

छत्ता बाजार

इसके अलावा आप छत्ता बाजार भी जा सकती हैं।  यह बाजार विश्राम घाट के नजदीक लगता है, जहां आपको न सिर्फ धार्मिक वस्तुएं, बल्कि कपड़े, एक्सेसरीज, हैंडबैग जैसी कई चीजें कम कीमत में मिल जाएगी। यही नहीं आप यहां से भगवान के लिए पोशाक और मुकुट जैसे सामान भी अपने बजट में खरीद सकती है। इस बाजार तक पहुंचाने के लिए भी आप कैब या ऑटो कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:   Footwear Market In Delhi:  दिल्ली में इन जगहों पर लगती है सस्ती और अच्छी  फुटवियर मार्केट, जानें कैसे पहुंचे

तिलक द्वार बाजार

इसके अलावा अगर आप मथुरा में है या मथुरा जा रही हैं, तो मथुरा का फेमस तिलक द्वार बाजार भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह मथुरा की सभी फेमस जगहों में से एक है। यहां आपको भगवान की मूर्तियां, पोशाक और कुछ एक्सेसरीज भी मिल जाएगी। यही नहीं इन सामान के अलावा आप इस बाजार से मथुरा के स्वादिष्ट पेड़े भी खा सकती हैं।  यहां आपको सामग्री के अलावा खान-पान की भी कई सारी चीजें मिल सकती हैं। 

1 (74)

कृष्णा नगर मार्केट

अगर आपका निधिवन जाने का प्लान बन रहा है और आप निधिवन के आसपास बाजार तलाश रही हैं, तो निधिवन के पास में भी कृष्णा नगर मार्केट लगता है।  जहां से अलग-अलग तरह की धार्मिक वस्तुएं आप खरीद सकती हैं।  यहां आपको पोशाक, मूर्ति, मंदिर से जुड़ी हर एक सामग्री कम कीमत में मिल जाएगी।  यहां पहुंचने के लिए भी आप कैब या ऑटो कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें:  Delhi Famous cloth Market:  सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।