herzindagi
Easy Thekua making tips at home

बिना सांचे के भी इन 3 चीजों से बना सकती हैं बिहार का स्पेशल छठ ठेकुआ

बिहार का प्रसिद्ध ठेकुआ छठ पूजा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पारंपरिक प्रसाद है। खस्ता बनावट और मीठे स्वाद के कारण यह पूरे साल स्टोर करके रखा जा सकता है। ठेकुआ को पारंपरिक रूप से सांचे से खास डिजाइन दी जाती है, लेकिन अगर आपके पास सांचा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आप इसे किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर डिजाइन दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-24, 13:50 IST

How to design Thekua without sancha: छठ का पर्व आते ही सबसे पहला ख्याल ठेकुआ का आता है। यह पूजा में इस्तेमाल होने वाला पारंपरिक और महत्त्वपूर्ण प्रसाद है। अपनी खस्ता बनावट और मीठे स्वाद के कारण इसे खूब पसंद किया जाता है। साथ ही आप इसे पूरे साल स्टोर करके रख सकती हैं। वैसे तो ठेकुआ को पारंपरिक रूप से सांचे से खास डिजाइन दी जाती है, लेकिन अगर आपके पास सांचा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे किचन में मौजूद चीजों से आकृति दे सकती हैं। अगर आप भी छठ के मौके पर बिहार का स्पेशल ठेकुआ बनाने जा रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिना सांचे के ठेकुआ को कैसे बनाएं।

कांटा चम्मच का कर सकती हैं इस्तेमाल

How to design Thekua without sancha

ठेकुआ पर डिजाइन के लिए आप कांटा चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सबसे आसान तरीका है। इसका यूज करने के लिए ठेकुआ का आटा गूंथने के बाद, उसकी एक लोई लें और उसे अपनी हथेली पर रखकर थोड़ा चपटा कर लें। जब वह गोल या अंडाकार डिस्क जैसा बन जाए, तब फोर्क लें।
फोर्क के उल्टे हिस्से को ठेकुआ की ऊपरी सतह पर हल्के से दबाएं। आप या तो सीधी रेखाएं या तिरछी रेखाएं बनाकर क्रिस-क्रॉस डिजाइन दे सकती हैं। इससे ठेकुआ पर सुंदर जालीदार पैटर्न बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें- घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी सूजी और गुड़ के ठेकुआ, जानें आसान रेसिपी

चाकू का करें इस्तेमाल

Thekua design using fork and knife

अगर आप ठेकुआ को सांचे जैसी लंबी धारीदार डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो चाकू का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए ठेकुआ की लोई को चपटा करने के बाद, एक साफ और नुकीला चाकू लें। चाकू की धार का इस्तेमाल करते हुए ठेकुआ की ऊपरी सतह पर 3 से 4 वर्टिकल और होरिजेंटल लाइन बनाएं। लाइनें सिर्फ सतह पर होनी चाहिए, उन्हें काट कर आर-पार नहीं करना है। आप किनारे के आसपास भी छोटे-छोटे कट लगाकर डिजाइन को और खूबसूरत बना सकती हैं।
बता दें कि इस तरीके से बने ठेकुआ की बनावट बिल्कुल सांचे वाले ठेकुए जैसी लगती है।

कद्दूकस या छन्नी का करें इस्तेमाल

Thekua without mold

ठेकुआ पर अगर आप उभरी हुई डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आप कद्दूकस या छन्नी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले लोई को चपटा कर लें। अब, कद्दूकस का वह हिस्सा लें जिसके छेद थोड़े बड़े हों। चपटी लोई को कद्दूकस के उभरे हुए हिस्सों पर हल्के हाथ से दबाएं। इससे ठेकुआ की सतह पर बारीक चौकोर या आयताकार डॉट्स की डिजाइ बनती है। इसी तरह, आप गोल स्टील की छन्नी को भी हल्का दबाकर ठेकुआ पर बारीक जालीदार टेक्सचर दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-इन तरीकों से बना सकती हैं सूजी का खस्ता ठेकुआ, जानें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।