
हर साल अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में Halloween Day मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग भूतों की तरह तैयार होते हैं। साथ ही घरों को भी हॉन्टेड हाउस बना देते हैं। इसके अलावा डिशेज को भी डरावने अंदाज में बनाया जाता है। कई लोग ये दिन सेलिब्रेट करने के लिए कहीं बाहर जाना पसंद करते हैं। अब दिल्ली-एनसीआर में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि हैलोवीन अब सिर्फ हॉरर थीम तक नहीं रह गया है, बल्कि मस्ती का दूसरा नाम है। इस दिन लोग स्पूकी अंदाज में Halloween Party को एंजॉय करते हैं। अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में हैं और कहीं बार हैलोवी डे सेलिब्रेट करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ही ठिकाने लेकर आए हैं, जहां पर हैलोवीन पार्टी काफी जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट की जाती है। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-
-1761820594323.jpg)
अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में रहती हैं, तो हौज खास आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हौज खास को पार्टी का हब माना जाता है। हैलोवीन पार्टी के लिए ये सबसे बेहतरीन जगह है। यहां ऐसे कई बार हैं जो हैलोवीन पार्टी ऑर्गनाइज करते हैं। यहां कपल्स की भीड़ देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Halloween Party की है प्लानिंग? खाने में डालें हॉरर का तड़का, ये रहे घर के नॉर्मल फूड को डरावनी ट्रीट में बदलने के 5 टिप्स
कनाॅट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है। यहां पर कई कैफे हैं, जहां आप हैलोवीन पार्टी कर सकती हैं। पार्टी में रॉक म्यूजिक और हैलोवीन थीम का नजारा देखने को मिलता है। फूड, ड्रिंक्स और डांस के साथ ये दिन आप एंजॉय कर सकती हैं।
-1761820609365.jpg)
हैलोवीन पार्टी के लिए बोगी भी एक बेहतरीन जगह है। ये जगह अपनी शानदार पार्टियों के लिए पूरे दिल्ली-एनसीआर में फेमस है। यहां लाइव म्यूजिक, हैलोवीन थीम और ड्रिंक्स का आप भरपूर मजा ले सकती हैं। आप यहां पार्टनर या फ्रेंड के साथ आकर एंजॉय कर सकती हैं। आपको बता दें कि पूरी रात यहां पर हैलोवीन पार्टी चलती है। यहां का म्यूजिक ऐसा होता है कि कोई भी बिना डांस किए रह नहीं सकता है।
इसे भी पढ़ें: Halloween पर कद्दू के डरावने चेहरे का क्या है राज? शायद ही आप जानती होंगी डर से भरी इस रात की कहानी
तो अगर आप भी हैलोवीन पार्टी के लिए किसी शानदार जगह की तलाश में हैं, तो दिल्ली-एनसीआर की ये जगहें बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।