herzindagi
image

Karwa Chauth Mehndi Designs 2025: करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का नहीं मिल रहा समय, ट्राई करें 10 मिनट वाली ये सिंपल डिजाइन; हाथों की बढ़ जाएगी रौनक

Karwa Chauth Simple Mehndi Design: करवा चौथ पर हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए आप भी सिंपल मेहंदी डिजाइंस को लगा सकती हैं, जो करीब 10 मिनट में लग सकती हैं। इसके लिए आप नोएडा की अट्टा मार्केट के फेमस मेहंदी आर्टिस्ट देव द्वारा बताएं गए डिजाइंस और रेट्स के बारे में आर्टिकल में जानें।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 23:35 IST

करवा चौथ से पर महिलाएं हाथों में अलग-अलग डिजाइन वाली मेहंदी लगाती हैं। इसी वजह से मार्केट में मेहंदी वालों को पास काफी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनके पास समय की पाबंदी होती है। इसी वजह से वो सिंपल मेहंदी जो 10 मिनट में लग जाए ऐसे डिजाइन को सर्च करती हैं और हाथों में लगवाना पसंद करती हैं। आपके पास भी अगर टाइम कम है, लेकिन हाथों में मेहंदी जरूर लगवानी है, तो ऐसे में आप नोएडा के अट्टा में देव मेहंदी आर्टिस्ट के नाम से फेमस देव जी से जाकर मेहंदी लगा सकती हैं। इनके पास आपको करवा चौथ स्पेशल मेहंदी के अलग-अलग डिजाइंस मिल जाएंगे। जिसे आप 100 रुपये से लेकर 500 रुपये में हाथों में लगा सकती हैं।

करवा चौथ पर लगाएं मोटे डिजाइन वाली मेहंदी

हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए आप हाथों में मोटे डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस लगने के बाद अच्छे लगते हैं। जब यह मेहंदी हाथों में रचती है, तो इसका रंग और गहरा नजर आता है। आप भी इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं और हाथों की रौनक को बढ़ा सकती हैं।

5 (33)

  • सिंगल हैंड मेहंदी रेट- 250 रुपये
  • दोनों हाथों के मेहंदी रेट- 500 रुपये 

करवा चौथ पर लगाएं बेल डिजाइन मेहंदी

बेल डिजाइन मेहंदी लगाने में काफी सिंपल होती है। इसलिए करवा चौथ पर मेहंदी आर्टिस्ट देव को इसे लगाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। इसके लिए वो हाथों में फूलों की बेल बनाते हैं। वहीं अगर कुछ लोग हाफ पार्टिशन करवाके डिजाइन क्रिएट करवाते हैं, तो वो भी लगा देते हैं। जब यह लग जाते हैं, तो इसके बाद महिलाओं के हाथ और भी ज्यादा सुंदर नजर आते हैं।

WhatsApp Image 2025-10-09 at 5.28.15 PM (1)

  • एक हाथ की बेल मेहंदी डिजाइन के रेट- 100 से 200 रुपये
  • दोनों हाथों की बेल मेहंदी डिजाइन के रेट- 200 से 400 रुपये

करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ पर अलग आप थाली और चांद वाले डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें झरोका का डिजाइन बनाया जाता है। इसमें करवा चौथ से जुड़े सारे डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। आसपास लटकन डिजाइन बनाते हैं इसमें दीया, छलनी और पूजा की थाली को क्रिएट किया जाता है। उंगलियों पर अक्सर फूल का डिजाइन क्रिएट किया जाता है। इससे मेहंदी सुंदर लगती है। आप भी ऐसे डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

1 - 2025-10-09T124324.384

  • करवा चौथ स्पेशल मेहंदी के रेट- 500 से 600 रुपये प्रति हाथ
  • सिंपल बेल डिजाइन मेहंदी के रेट- 250 से 600 रुपये प्रति हाथ

करवा चौथ पर लगाएं फुल हैंड मेहंदी

अगर आपको त्योहार पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद है, तो ऐसे में आप तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को लगाने में देव को सिर्फ 10 मिनट के आसपास का समय लगता है। इसमें वो ट्राइएंगल का डिजाइन क्रिएट करते हैं। इसे जाल या फिर चकली वाले डिजाइन से भरते हैं। इसके बाद इसमें एक फूल का डिजाइन क्रिएट करते हैं। इससे हथेली भी भर जाती है और मेहंदी लगने के बाद अच्छी लदती है।

 

WhatsApp Image 2025-10-09 at 5.28.19 PM

  • फुल हैंड मेहंदी के रेट- 200 से 500 रुपये प्रति हाथ
  • सिंपल बेल वाले मेहंदी के रेट- 100 से 300 रुपये प्रति हाथ

करवा चौथ पर लगाएं सर्कल डिजाइन मेहंदी

Mehandi design

करवा चौथ के मौके पर हाथों पर आप इस तरीके की सर्किल मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं यह मेहंदी लगने के बाद बहुत खूबसूरत लगती है इस बेल के डिजाइन में लगाया जाता है और इसमें फूल पत्ती और शेर डेट डिजाइन को क्रिएट किया जाता है ताकि यह मेहंदी सुंदर नजर आए। उंगलियों पर भी आप इस तरीके के से डिजाइन को क्रिएट कर सकती है।

करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं हाथी मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ के मौके पर हाथों में लगाएं हाथी मेहंदी। इस तरह के मेहंदी डिजाइन में हथेली पर हाथी के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसके आसपास लटकन और जाली डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा, ताकि हथेली भरी-भरी नजर आए। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

4 - 2025-10-09T124328.151

  • हाथी डिजाइन वाली मेहंदी रेट- 200 से 400 रुपये प्रति हाथ
  • हाथी डिजाइन सिंगल हैंड मेहंदी- 100 से 300 रुपये प्रति हाथ

करवा चौथ पर लगाएं मोर डिजाइन मेहंदी

करवा चौथ पर हाथों में लगाने के लिए आप मोर डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें आपके हाथों में छोटे-छोटे मोर के डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। इसके साथ कलाई पर कमल के फूल को बनाया जाएगा। उंगलियों पर फूल और पत्तियों के डिजाइन को बनाएं इसके बाद इसमें शेड करें। इससे डिजाइन और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा।

2 - 2025-10-09T124327.129

  • सिंपल मेहंदी रेट- 100 से 300 रुपये प्रति हैंड
  • फुल हैंड मेहंदी रेट- 200 से 300 रुपये प्रति हाथ

करवा चौथ पर लगाएं फ्लोरल मेहंदी

करवा चौथ के मौके पर हाथों में लगाएं फ्लोरल मेहंदी। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस को सिंपल तरीके से क्रिएट किया जाता है। इसे लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। इसमें फूल के डिजाइन के साथ शेड भी किया जाता है। उंगलियों को सिंपल डिजाइन के साथ सजाया जाता है।

3 - 2025-10-09T124329.497

करवा चौथ अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस से हाथ सुंदर नजर आएंगे। अरेबिक मेहंदी के इस डिजाइन में आगे और पीछे की तरफ सेम डिजाइन को क्रिएट किया जाता है, इससे हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं। साथ ही यह सिर्फ 10 मिनट के अंदर लग जाते हैं।

WhatsApp Image 2025-10-09 at 3.34.53 PM

करवा चौथ पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ के मौके पर आप हाथों में लगाने के लिए आप सिंपल मेहंदी को लगाएं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस में सर्कल डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद आसपास बेल के छोटे-छोटे डिजाइन को क्रिएट करना है। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। उंगलियों पर भी आप सिंपल डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।

7 (5)

करवा चौथ पर लगाएं कमल के फूल डिजाइन वाली मेहंदी

आप हाथों में तस्वीर में नजर आने वाले मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें हथेली पर छोटे-छोटे कमल के फूल के साथ-साथ बड़े फूल को लगाया जाएगा। उगंलियों को भी इसी तरह के डिजाइन से कंप्लीट किया जाएगा। ऐसे में मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही हाथों की रौनक को बढ़ाएगी।

9

करवा चौथ पर लगवाएं पार्टनर के नाम वाले अक्षर की मेहंदी

करवा चौथ के मौके आप हाथों में अपने पति के नाम वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस 10 मिनट में बन जाते हैं। साथ ही हाथों में सुंदर लगते हैं। अगर आप वर्किंग हैं, और मिनिमल मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो इस तरह के डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं। मेहंदी आर्टिस्ट देव ने बताया कि इसमें हम छोटे-छोटे फूल या जाली के डिजाइन को हथेली पर बनाते हैं। बीच में एक बॉक्स या सर्कल का डिजाइन क्रिएट करके इसमें नाम के पहले अक्षर को लिखते हैं। वहीं दूसरे हाथ पर पत्नी के नाम को लिखते हैं। इससे मेहंदी सुंदर और जल्दी लग जाती है।

5 (31)

  • कलाई तक मेहंदी के रेट- 200 रुपये से 400 प्रति हाथ
  • सिंपल बेल डिजाइन के मेहंदी रेट- 100 रुपये से 200 प्रति हाथ

करवा चौथ पर लगवाएं पूजा के थाल डिजाइन वाली मेहंदी

हाथों में मेहंदी सुंदर नजर आएंगी। जब आप मार्केट जाकर इस फोटो में नजर आने वाली मेहंदी लगवाएंगी। इस तरह की मेहंदी को लगाने में 10 मिनट के आसपास का टाइम लगता है। इसके लिए कलाई पर सबसे पहले मोर बनाते हैं। इसके बाद बीच की हथेली पर करवा चौथ की थाली के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसमें हैप्पी करवा चौथ लिखा जाता है। उंगलियों पर सर्कल या जाली वाले डिजाइन से कंप्लीट किया जाता है।

7 (3)

  • भरे हुए हाथ के रेट- 200 से 500 रुपये प्रति हाथ
  • बेल मेहंदी डिजाइन के रेट- 100 से 300 रुपये प्रति हाथ

करवा चौथ पर लगवाएं मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी

अगर आपको ज्यादा भरे हुए हाथ पसंद नहीं हैं, तो ऐसे में आप मेहंदी आर्टिस्ट देव के पास जाकर इस तरह के मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में करवा चौथ के मौके पर लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने में 10 मिनट का समय लगता है। इसके लिए वो सबसे पहले नीचे की तरफ ब्रेसलेट का डिजाइन बनाते हैं। इसके बाद लटकन डिजाइन को क्रिएट करते हैं। इसमें बीच-बीच में छलनी, चांद, दीया और लोटा बनाते हैं। इसे करवा चौथ के लिए स्पेशल बनाने के लिए बीच में सर्कल बनाकर थाली डिजाइन को क्रिएट करते हैं। इससे मेहंदी और भी ज्यादा अच्छी लगती है।

8 (1)

  • मिनिमल मेहंदी डिजाइन रेट- 200 से 500 रुपये प्रति हाथ

इसे जरूर पढ़ें- Google Gemini पर देखें करवा चौथ स्‍पेशल मेहंदी डिजाइंस, बस इन AI Prompts को डालने से मिल जाएंगे ढेरों नए आइडिया

करवा चौथ पर लगवाएं गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

इस बार करवा चौथ के मौके पर आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को हाथों में क्रिएट करवाएं। इसके लिए सर्कल डिजाइन और बीच में कमल के फूल को क्रिएट किया जाता है। इसके आसपास छोटे-छोटे डॉट के डिजाइन को बनाया जाता है। इससे हाथ और भी अच्छा लगता है। फिंगर को कवर करने के लिए इसमें जाली के डिजाइन को बनाया जाताहै। आप भी अट्टा मार्केट जाकर मेहंदी आर्टिस्ट देव से इस तरह की मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं।

6 (10)

  • गोल टिक्की मेंहदी रेट- 200 से 500 रुपये प्रति हाथ
  • फुल हथेली डिजाइन रेट- 400 से 800 रुपये प्रति हाथ

इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs for Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में लगावाएं मेहंदी की ये डिजाइंस, यहां देखें तस्‍वीरें

करवा चौथ पर लगवाएं अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आप करवा चौथ के मौके पर अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन भी सिर्फ 10 मिनट में लग जाएंगे। इसमें फूल और पत्तियों के साथ अरेबिक मेहंदी डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसके बाद इसमें शेड किया जाता है। इस तरह के डिजाइन भी महिलाएं सबसे ज्यादा लगवाती हैं। इसलिए इसकी डिमांड भी ज्यादा होती हैं।

1 - 2025-10-08T145700.664

  • अरेबिक मेहंदी डिजाइन रेट- 300 से 600 रुपये प्रति हाथ

करवा चौथ का त्‍योहार महिलाओं के लिए खास होता है। ऐसे में आप अपने हाथों में इन सिंपल मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आप अट्टा मार्केट पहुंचना होगा। वहां पर आप मेहंदी आर्टिस्ट देव के पास जाकर मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-  Instagram/ Dev Mehndi Artist 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।