
भाईदूज का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन भाई बहन के घर जाते हैं और टीका करवाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर बहन भाई को खाना खिलाती है, तो इससे भाई की उम्र बढ़ती है। साथ ही उसके जीवन की परेशानियां दूर होती है, लेकिन जब कुछ देने की बात आती है, तो बहन को कभी भी ऐसी चीजें भाई को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए, जिससे वास्तु खराब हो। इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने शेयर की है। आइए आर्टिकल में इसे विस्तार से जानते हैं।
काला रंग नकारात्मकता और शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन काले कपड़े या चीजें देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। साथ ही वास्तु खराब होता है। ऐसे में आप भाई को काले रंग की वस्तु को न दें। इससे वास्तु से जुड़ी समस्याएं होती हैं। साथ ही आपके भाई को नुकसान होता है। इससे धन की हानि भी हो सकती है। इसलिए काले रंग की चीजों को लेने से न बचे।

भाईदूज के मौके पर अपने भाई को कभी भी खाली पर्स गिफ्ट न करें। इससे भाई को धन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही वास्तु भी खराब हो सकता है। अगर आप पर्स दे रही हैं, तो कोशिश करें कि इसमें सिक्का या नोट डालकर दें। इससे पर्स खाली नहीं रहेगा। साथ ही आपके भाई के जीवन में परेशानियां नहीं आएगी। इसलिए आपको इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें: वास्तु टिप्स: धन हानि से बचना है तो शाम के वक्त न करें इन 3 चीजों का दान
कई सारी वस्तुएं ऐसी हैं जो वास्तु के हिसाब से गलत होती हैं। उन्हें कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। घड़ी इनमें से एक है। इसे गिफ्ट करने से रिश्तों में दूरियां आती हैं। साथ ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें की भाई को त्योहार के दिन घड़ी कभी न दें। इससे अच्छा है कि आप भाई को मिठाई या अन्य चीजों को गिफ्ट करें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

इसे जरूर पढ़ें: क्या अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना ठीक है?
वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि भाईदूज पर उपहार चुनते समय सबसे जरूरी है भावना और ऊर्जा का ध्यान रखना। सही गिफ्ट देने से न केवल रिश्तों में मधुरता बढ़ती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।