vrishabh rashi ke liye aaj ka din

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 october 2025: पैसों को लेकर दिल और दिमाग के बीच रहेगा टकराव, वृषभ राशि वाले पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 October 2025: वृषभ राशि वाले आज पैसों को लेकर दिल और दिमाग के बीच टकराव का सामना कर सकते हैं। छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। पढ़ें आज का पूरा दैनिक राशिफल और जानें कैसे रखें संतुलन।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-09, 04:10 IST

Taurus Horoscope Today, 9 October 2025: चंद्रमा आज मेष राशि में है और भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। आज तिथि है तृतीया और योग बन रहा है वज्र, जो छुपी हुई बातों को बाहर लाने वाला है। दिल में जो बातें लंबे समय से चल रही थीं, वे अब काबू में नहीं रहेंगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज खुद से भी उलझी रहेंगी और अपने सबसे करीबियों से भी। जिस बात को आप पिछले कई दिनों से नजरअंदाज़ कर रही थीं, वो आज सामने आ सकती है, और अगर सही तरीके से ना संभाला गया, तो नज़दीकियों में दूरियां बन सकती हैं। पार्टनर की कोई बात चुभ सकती है, लेकिन जवाब सोच-समझकर ही दें। ससुराल से जुड़ी कोई पुरानी बात फिर से चर्चा में आ सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है, जो दिल को थोड़ी राहत देगी, लेकिन पुरानी यादें भी उभर सकती हैं।

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं काम को लेकर आज उलझन में रहेंगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट की डेडलाइन या अधूरे काम को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। ऑफिस में आपका व्यवहार किसी को खटक सकता है, जिससे माहौल थोड़ा असहज हो सकता है। आप अगर खुद कोई बिज़नेस करती हैं, तो आज किसी कर्मचारी की गलती भारी पड़ सकती है। नई मीटिंग या इंटरव्यू आज मनचाहा नतीजा नहीं देंगे। अगर आप पढ़ाई कर रही हैं, तो फोकस टूट सकता है और जरूरी बातें मिस हो सकती हैं। आज पुराने नोट्स पर दोबारा ध्यान दें और किसी अनुभवी की मदद लें।

More For You

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाओं को आज पैसों को लेकर दिल और दिमाग के बीच टकराव रहेगा। एक तरफ मन होगा कि किसी की मदद करें, दूसरी तरफ जेब इसकी इजाज़त नहीं देगी। किसी महिला रिश्तेदार से जुड़ा खर्चा अचानक सामने आ सकता है। बैंक से जुड़ी कोई गलती आज परेशान कर सकती है, खासकर अगर आपने हाल में कोई ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन किया हो। क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कोई कॉल या मेल आ सकती है, जिसमें ऑफर के नाम पर धोखा भी हो सकता है। निवेश से दूर रहें और पुराने कागज़ फिर से चेक करें, वरना नुकसान हो सकता है।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन छाती और पीठ से जुड़ी दिक्कतें ला सकता है। बहुत देर तक बैठे रहना या गलत तरीके से लेटना दर्द बढ़ा सकता है। सांस लेने में तकलीफ, खांसी या हल्का जकड़ाव भी परेशान कर सकता है। ज्यादा ठंडा या फ्रीज से निकला खाना आज नुकसान कर सकता है, इसलिए ऐसी चीजों से परहेज करें। रात में गरम पानी से पीठ की सिकाई और सीने पर विक्स लगाने से राहत मिलेगी।

आज वृषभ राशि के उपाय (Taurus Remedies Today)

आज वृषभ राशि की महिलाएं तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और उसके पास एक दीपक लगाएं। आसमानी नीला रंग आपके लिए अच्छा रहेगा और नंबर 6 आपके लिए शुभ रहेगा। किसी करीबी से दिल की बात जरूर करें लेकिन लड़ाई से नहीं, समझदारी से।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;