
Makar Dainik Rashifal, 08 November 2025: आज कृष्ण तृतीया सुबह 07:32 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी का संयोग और साथ ही गणाधिपा संकष्टी व्रत का विशेष प्रभाव दिन को एक अलग ही रूप देगा। गणेशजी की कृपा लेने का यह उत्तम समय है, लेकिन व्यवहार में चपलता और शब्दों में सटीकता रखनी होगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाएं आज पारिवारिक फैसलों में खुद को दोराहे पर पा सकती हैं, खासकर तब जब सलाहें एक-दूसरे से टकरा रही हों। विवाहित या कमिटेड महिलाएं को अपने साथी के व्यवहार में कुछ दूरी महसूस हो सकती है, पर यह अस्थायी रहेगा। जरूरत है कि आप सुनें ज़्यादा, कहें कम। अविवाहित महिलाएं के लिए यह दिन नए प्रस्ताव मिलने का है लेकिन भावनाओं में बहने से बचें क्योंकि सामने वाला स्पष्ट नहीं होगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से ‘ॐ’ लिखें।
मकर राशि की महिलाएं कार्यक्षेत्र में आज किसी अहम निर्णय से पहले राय-मशविरा करें। नौकरी की तलाश में जुटीं महिलाएं के लिए किसी पुराने संपर्क से अवसर आ सकता है, लेकिन तुरंत निर्णय लेने से बचें। जॉब में कार्यरत महिलाएं को बॉस या वरिष्ठों से कम्युनिकेशन में सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि आज कहे गए शब्द पलट भी सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी महिलाएं को आज छोटे-मोटे क्लाइंट या कस्टमर से उलझने से बचना होगा।
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और गणेश मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।

मकर राशि की महिलाएं आज पैसों के मामलों में खुद को थोड़ा सीमित रखें। कहीं से अचानक खर्च खड़ा हो सकता है, जो बजट को बिगाड़ सकता है। यदि कोई उधारी पहले से चली आ रही है, तो उसकी रिकवरी या भुगतान को लेकर आज तनाव रह सकता है। घर या वाहन से जुड़े खर्चों में अतिरिक्त सावधानी रखें। निवेश से आज पूरी तरह बचें और फिजूलखर्ची रोकने के लिए खर्च की एक सूची बनाएं।
उपाय: लाल मसूर दाल का दान करें और भगवान गणेश को गुड़ अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
मकर राशि की महिलाएं आज घुटनों और एड़ियों में अकड़न या हल्की सूजन का सामना कर सकती हैं, खासकर वे महिलाएं जो लंबे समय तक खड़े रहकर काम करती हैं या जिनका डेली मूवमेंट ज्यादा है। चटपटी चीजें और फ्रिज का पानी सेहत को गड़बड़ कर सकता है, इससे परहेज रखें। नींबू पानी, नारियल पानी और हल्का गर्म पानी शरीर को सहारा देगा।
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की छोटी प्रतिमा रखें और रोज सुबह जल चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।