
Cancer Monthly Horoscope: 6 नवम्बर से मार्गशीर्ष मास का आगमन, और फिर 10 व 11 नवम्बर को बुध और गुरु दोनों का वक्री होना, कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह एक ऐसा महीना रहेगा, जब निजी और पेशेवर दोनों ज़िंदगी में कई उलझनें साथ आएंगी। घर के भीतर छोटे मुद्दे बड़ा रूप ले सकते हैं और दफ्तर में बात का बतंगड़ बनने के आसार हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का नवम्बर माह का राशिफल?
कर्क राशि की महिलाएं नवंबर में पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में एक ठहराव महसूस करेंगी। 06 नवंबर से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत से घर में धार्मिकता तो बढ़ेगी, पर वही माहौल कभी-कभी दबाव भी बना सकता है। 10 नवंबर को बुध वक्री होने से जीवनसाथी या परिवार के सदस्य के साथ संप्रेषण में गलतफहमी हो सकती है। छोटी बात बड़ी बन सकती है। 11 नवंबर को गुरु वक्री होने से किसी बुज़ुर्ग की सलाह भ्रम में डाल सकती है। अविवाहित महिलाएं प्रेम-प्रस्तावों या पुराने संबंधों को लेकर भ्रम में पड़ेंगी।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और घर में गुग्गुल का धूप जलाएं।
कर्क राशि की महिलाएं इस महीने कार्यस्थल पर नई योजनाएं शुरू करने से पहले सोचें। 06 नवंबर को मार्गशीर्ष मास आरंभ होने से धार्मिक या सामाजिक संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को काम का दबाव बढ़ सकता है। 10 नवंबर को बुध वक्री होते ही ऑफिस में आपकी कही बातों को गलत समझा जा सकता है। सहकर्मी या बॉस से तकरार की स्थिति बन सकती है। 11 नवंबर को गुरु वक्री होने से जो महिलाएं किसी वरिष्ठ की सलाह पर चल रही थीं, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी की तलाश फिलहाल थोड़ी धीमी रहेगी।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और बच्चों में केले बांटें।
जरूर पढ़ें- कर्क राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
कर्क राशि की महिलाएं नवंबर में पैसों के लेन-देन को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। 06 नवंबर से मार्गशीर्ष मास में धार्मिक आयोजनों में खर्च तो होगा, लेकिन वहीं घर के जरूरी खर्च भी अचानक उभर सकते हैं। 10 नवंबर को बुध वक्री होते ही बैंक, ट्रांजैक्शन या निवेश संबंधी दस्तावेज़ों में गड़बड़ी हो सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार को दिया उधार लौटाने में विलंब होगा। 11 नवंबर को गुरु वक्री होने से शेयर बाजार या प्रॉपर्टी निवेश में नुकसान की संभावना है। इस समय फाइनेंशियल फैसले खुद लें, दूसरों पर न छोड़ें।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी के सामने एक सिक्का रखें और अगली पूर्णिमा को उसे जल में प्रवाहित करें।
कर्क राशि की महिलाएं नवंबर में छाती, गले और पेट से जुड़ी समस्याओं से दो-चार हो सकती हैं। 06 नवंबर से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत से खानपान में बदलाव या व्रत-उपवास से कमजोरी महसूस हो सकती है। 10 नवंबर को बुध वक्री होने से नींद का अभाव और सिरदर्द परेशान कर सकता है, विशेषकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं को। भोजन में दही, तेली चीज़ें और बासी खाना बिल्कुल टालें।
उपाय: प्रतिदिन सुबह तुलसी पत्ता और एक काली मिर्च खाएं और रात को त्रिफला लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।