
त्योहारों का मौसम हर घर में खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। त्योहार शुरू होने के काफी दिनों पहले से ही घरों की सजावट शुरू हो जाती है। लोग पूजा-पाठ की तैयारियां भी करते हैं और घर के कोने-कोने को सजाते हैं। घर की सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना। तोरण आमतौर पर अशोक या आम के पत्तों से बनाया जाता है और ये सकारात्मक ऊर्जा को घर के भीतर आकर्षित करता है। तोरण किसी भी घर की शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है। खासकर आम और अशोक के पत्तों की तोरण को समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है। आमतौर पर लोग घरों में तोरण लगाकर भूल जाते हैं और इसके पत्ते सूखने के बाद भी ये मुख्य द्वार पर लगी रहती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि तोरण लगाने का सही समय क्या है और इसे हटाना कब चाहिए? तोरण लगाने के कितने दिन बाद इसे बदलना जरूरी होता है, जिससे इसका कोई नकारात्मक प्रभाव न हो। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें तोरण को हटाने के नियम के बारे में विस्तार से।
भारतीय संस्कृति में दरवाजे पर तोरण लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह न केवल घर को सुंदर बनती है, बल्कि बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से भी घर को बचाती है। तोरण के लिए आम और अशोक के पत्ते विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। आम का पेड़ समृद्धि और जीवन की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जबकि अशोक का पेड़ शांति और सौहार्द का प्रतीक होता। इसी वजह से इन्हीं दो पत्तों की तोरण मुख्य रूप से घर के लिए बनाई जाती है।

त्योहारों के समय आम और अशोक की तोरण लगाने के कुछ दिनों के बाद ही इसके पत्ते सूख जाते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि इस तरह की तोरण से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। इसलिए ज्योतिष एक्सपर्ट बताते हैं कि सूखे पत्तों को समय-समय पर बदलते रहना जरूरी है। दरवाजे पर लगा नया तोरण न केवल दिखने में सुंदर लगता है, बल्कि ऊर्जा का प्रवाह भी अच्छा बनाए रखता है।
ज्योतिष के अनुसार, तोरण बदलने का सबसे शुभ समय त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले या पूर्णिमा और अमावस्या के दिन माना जाता है। सुबह के समय सूर्य की रोशनी में तोरण बदलना विशेष रूप से शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के सभी सदस्य स्वास्थ्य, संपत्ति और सुख-शांति में वृद्धि का अनुभव करते हैं। यही नहीं आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि तोरण लगाने के दो हफ्ते बाद इसे बदल देना चाहिए, क्योंकि आम या अशोक की पत्तियां लगभग दो हफ्ते तक हरी रहती हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद जैसे ही पत्तियां सूख जाएं आपको तोरण हटाकर इसकी जगह नया तोरण लगा देना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस घास का तोरण, घर में कभी नहीं होगा कलह-क्लेश

घर के मुख्य द्वार को सजाने और उसमें सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए तोरण लगाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। सही दिशा में लगे तोरण से धन लाभ, मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द बढ़ता है। वहीं, यदि इसके पत्ते समय रहते बदल दिए जाते हैं तो ऊर्जा का सही संतुलन बना रहता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।