
दुर्गा पूजा के आखिरी दिन माता दुर्गा के मुर्ति विर्सजन से पहले सिंदर खेला की रस्म निभाई जाती है। वैसे तो यह रस्म बंगालियों में काफी प्रचलित है, मगर अब इसे हर उम्र और वर्ग की महिलाओं के मध्य लोकप्रिय होते देखा जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि सिंदूर खेला के दौरान विवाहित महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर का टीका लगाती हैं और उससे होली खेलती हैं। कहा जाता है ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। हमने पंडित जी से सिंदूर खेला की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में पूछा। पंडित सौरभ त्रिपाठी कहते हैं, " शारदिय नवरात्रि में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं और विजयदश्मी के दिन वे अपने ससुराल वापिस जाती हैं। ऐसे में उनकी विदाई के वक्त सभी औरतें उन्हें सिंदूर चढ़ाती हैं और फिर एक दूसरे को भी लगाती हैं। यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही हैं। "
इसे जरूर पढ़ें: Sindoor Khela Wishes & Quotes in Hindi: सिंदूर खेला के खास मौके पर अपने शुभचिंतकों को भेजें ये मैसेज
पंडितों के अनुसार, इस साल सिंदूर खेला की रस्म 2 अक्टूबर 2025 को दुर्गा विसर्जन से पहले निभाई जाएगी। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 की शाम 07:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर को सुबह 09:13 बजे तक रहेगी। वहीं दुर्गा विसर्जन के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 2 अक्टूबर की सुबह 06:15 से 08:37 बजे तक रहेगा। इसी समय में सिंदूर खेला की रस्म करना विशेष रूप से शुभ माना जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सिंदूर खेला करने से विवाहित महिलाओं को सौभाग्य, दीर्घायु और दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हर साल हजारों महिलाएं इस दिन उत्साह और श्रद्धा के साथ इस परंपरा को निभाती हैं। पंडितों का कहना है कि जिस तरह मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया जाता है, उसी तरह उनके आशीर्वाद से हर महिला के जीवन में सौभाग्य स्थिर रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा में क्यों होता है सिंदूर खेला? जानिए इसका इतिहास
ऊपर दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें, हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।