image

Shardiya Navratri Griha Pravesh Muhurat 2025: क्या शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ है? जानें वजह और नियम

अगर आप भी शारदीय नवरात्रि के दौरान नए घर में प्रवेश करना चाहती हैं तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि क्या यह समय गृह प्रवेश के लिए शुभ है। साथ ही, इस दौरान किन तिथियों में नए घर में प्रवेश करना शुभ हो सकता है यह भी जा जानकारी लें।
Editorial
Updated:- 2025-09-25, 17:17 IST

शारदीय नवरात्रि के पर्व को किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आप इस दौरान यदि किसी भी काम की शुरुआत करती हैं, तो इसके शुभ फल जीवन में जरूर मिलते हैं। वहीं मान्यता यह है कि इस दौरान अगर आप नए घर में प्रवेश करती हैं तो आपके लिए शुभ नहीं होता है। हिंदू धर्म में किसी भी नए काम में के लिए शुभ समय का होना जरूरी माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य को करते समय यह देखा जाता है कि वह दिन, तिथि, नक्षत्र और पंचांग के अनुसार समय शुभ है या नहीं। ऐसे में शारदीय नवरात्रि का समय आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से लेकर नवरात्रि की नवमी तक होता है जो माता दुर्गा की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। वहीं जब हम इस दौरान सभी शुभ काम करते हैं, तो क्या नए घर में प्रवेश किया जा सकता है? इस सवाल का सही जवाब जानने के लिए हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की। आइए उनसे जानें कि शारदीय नवरात्रि में यदि गृह प्रवेश किया जाता है तो इसके क्या नियम हैं।

क्या शारदीय नवरात्रि के दौरान गृह प्रवेश किया जा सकता है?

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का समय मां दुर्गा की उपासना और आत्मिक शुद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह अवधि आस्था, संयम और साधना की होती है, जिसमें भक्त व्रत-उपवास करते हैं और जप और पूजा के माध्यम से अपनी ऊर्जा का उपयोग करते हैं। वहीं इसी समय गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों को करने की सलाह दी जाती है। हालांकि कई लोग यह भी मानते हैं कि इस दौरान चातुर्मास काल होता है, जो देवशयनी एकादशी से आरंभ होकर देवउठनी एकादशी तक चलता है। इस दौरान देवता निद्रा में होते हैं और यदि आप कोई भी शुभ काम करते हैं तो उस पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद नहीं मिलता है, लेकिन यदि आप ज्योतिष की मानें तो इस दौरान ग़ृह प्रवेश करने से आपके ऊपर सदैव माता दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

grih pravesh kab karen 

क्या नवरात्रि से दीपावली के बीच किया जा सकता है गृह प्रवेश?

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बताते हैं कि नवरात्रि और दीपावली के बीच गृह प्रवेश करने पर कोई दोष नहीं लगता है, क्योंकि यह समय देवी और लक्ष्मी उपासना का काल होता है। यह समय शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे पर्वों से भरा रहता है। शास्त्रों में यह अवधि संपत्ति क्रय, गृह प्रवेश और व्यापार आरंभ के लिए मंगलकारी बताई जाती है। इसी वजह से नवरात्रि से लेकर दीपावली के बीच गृह प्रवेश करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान गृह प्रवेश करने से माता दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है और आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें: Griha Pravesh Muhurat 2025: नए घर में गृह प्रवेश के लिए यहां जानें सितंबर से लेकर दिसंबर महीने तक की शुभ तिथियां

नवरात्रि का काल किसी भी काम के लिए शुभ क्यों है?

शारदीय नवरात्रि का समय आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर महानवमी और विजयादशमी यानी कि दशहरा तक चकता है। इस दौरान किसी भी काम को बहुत शुभ माना जाता है और इसी दौरान कोई भी काम करना बहुत फलदायी माना जाता है। इस दौरान गृह प्रवेश करना घर को माता दुर्गा की ऊर्जा से भर देता है और आपके घर पर हमेशा माता की कृपा बनी रहती है।

shardiya navratri shubh tithi

शारदीय नवरात्रि में किन तिथियों पर करें गृह प्रवेश

शारदीय नवरात्रि का समय माता दुर्गा की पूजा का समय माना जाता है। वैसे तो यह पर्व साल में दो बार आता है, लेकिन शारदीय नवरात्रि का अपना अलग महत्व है। अगर आप इस दौरान गृह प्रवेश कर रही हैं तो विशेष रूप से तीज, पंचमी, अष्टमी और दशमी की तिथियां गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं। इन दिनों में देवी शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है और नया घर सुख-समृद्धि से भरता है। खासतौर पर अष्टमी और नवमी को मां दुर्गा की विशेष आराधना का दिन माना जाता है और यदि आप इन दिनों में गृह प्रवेश करती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ होगा।

अगर आप नवरात्रि के समय नए घर में प्रवेश कर रही हैं तो यहां बताई बातों का ध्यान जरूर रखें। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik. com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;