image

Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में जलाएं चौमुखी दीपक, धन-धान्य में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 15:01 IST

हिंदू पंचांग के हिसाब से एकादशी तिथि हर माह में आती है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी तिथि के दिन विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

वहीं पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष मिलता है और उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है। यह व्रत पितृ पक्ष का अंतिम एकादशी व्रत होता है। इस दिन व्रत रखने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा की जाती है।

व्रती को दिन भर उपवास रखना होता है और शाम को पारण किया जाता है। अब ऐसे में इस एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा में चौमुखी दीपक जलाने की मान्यता है। अब ऐसे में चौमुखी दीपक जलाने का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

इंदिरा एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जलाने का महत्व

lighting-four-faced-diya-on-devshayani-ekadashi-2024-benefits

इंदिरा एकादशी हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के दौरान मनाया जाने वाला एक विशेष व्रत है। इस दिन पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है और मोक्ष की कामना की जाती है। इस दिन चौमुखी दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। चौमुखी दीपक चारों दिशाओं - पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण का प्रतिनिधित्व करता है। माना जाता है कि इस प्रकार से जलाया गया दीपक चारों लोकों में प्रकाश फैलाता है और पितरों को मोक्ष प्राप्ति में सहायक होता है। चौमुखी दीपक को चार वेदों का भी प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को चारों वेदों का स्वामी माना जाता है। इसलिए चौमुखी दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। दीपक जलाने से अंधकार का नाश होता है और प्रकाश का प्रसार होता है। यह हमारे अंदर के अज्ञान को दूर करने और ज्ञान को प्राप्त करने का प्रतीक है।

इसे जरूर पढ़ें - Indira Ekadashi 2024: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

चौमुखी दीपक जलाने से मिलते हैं शुभ फल

09_57_170951752panchmukhi-deepak

चौमुखी दीपक जलाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कोई इच्छा है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो इंदिरा एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी के दिन पितरों की शांति के लिए क्या करें और क्या करने से बचें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;