
दिवाली सिर्फ दीपों और सजावट का पर्व नहीं है, बल्कि यह महालक्ष्मी और भगवान कुबेर की दिव्य उपस्थिति का अद्भुत क्षण माना जाता है। यह वह पवित्र रात होती है, जब ब्रह्मांड की समृद्धि तरंगें अपने चरम पर होती हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य, साधना, जप या उपाय कई गुना फल देता है, क्योंकि प्रकृति स्वयं इस ऊर्जा को ग्रहण और विस्तार देने के लिए सक्रिय रहती है।
इस रात घर, मन और वातावरण की शुद्धता का विशेष महत्व होता है। जिस व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश का संतुलन होता है, वहां मां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। इसी कारण दीपावली की रात धन, स्थिरता और सफलता के नए द्वार खोलने वाली मानी जाती है।
आज हम आपको ऐसे 3 दिव्य और आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और धन प्रवाह निरंतर बना रहता है। ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके लक्ष्मी तत्त्व को जागृत करते हैं। इन उपायों को हमें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस. कुमार ने बताया है। उनका कहना है कि दिवाली की रात साधना और संकल्प का सबसे ऊर्जावान समय है। यदि मन से किए गए छोटे उपाय भी सही भावना और श्रद्धा के साथ किए जाएं, तो वे व्यक्ति के जीवन में स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं।
दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद, शांत मन से श्री सूक्तम् एवं पुरुष सूक्तम् का 11 बार पाठ करें। यह दोनों सूक्त ऋग्वेद से लिए गए हैं और इनका पाठ घर में धन, सौभाग्य, और ऐश्वर्य की ऊर्जा को स्थाई करता है।

यह धन को आकर्षित करने का सबसे अच्छl उपाय है। दिवाली की मध्यरात्रि में यह अत्यंत शक्तिशाली उपाय करें।
108 बार यह मंत्र जपें
'ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्टलक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥'
इसे जरूर पढ़ें: दिवाली की रात काली मिर्च के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, घर में आ सकती है अपार धन और समृद्धि
यह उपाय धन संचित करने का रहस्य होता है। दिवाली की रात्रि 12 बजे के पश्चात, 11 या 21 घी के दीपक दक्षिण दिशा की ओर जलाएं। इस दिशा में दीपदान पितरों और धनाधिपति कुबेर दोनों को प्रसन्न करता है।

फिर भगवान कुबेर की मूर्ति या चित्र के सामने यह मंत्र 108 बार जपें।
'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः'
इसे जरूर पढ़ें: दिवाली की रात करें ये 3 उपाय, किसी भी तरह की बुरी नजर हो सकती है दूर
आप भी इन 3 उपायों को दिवाली की रात को करके मां लक्ष्मी को खुश कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।