
Chaitra Navratri Ka Bhog: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल से शुरु हुआ था । वहीं, 17 अप्रैल यानी आज के दिन महा नवमी के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाएगा। जहां एक ओर हमने आपको चैत्र नवरात्रि के सभी दिनों की माताओं से जुड़े भोग के बारे में बताया, वहीं आज हम आपको अष्टमी के साथ ही महा नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवे स्वरूप को क्या भोग लगाएं इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में विस्तार से।
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है। ऐसे में इस दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और इस दिन माता को शक्कर यानी कि चीनी का भोग लगाना चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास आती है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। इस दिन मां को दूध का भोग लगाया जाता है। मां को दूध का भोग लगाने से घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है।
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा के बाद उन्हें मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में पारिवारिक शांति स्थापित होती है और ग्रह दोष भी दूर होने लगता है।
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है और इस दिन मां केले का भोग लगाना बहुत शुभ माना गया है। केले का भोग लगाने से नौकरी-व्यापार में सफलता मिलती है।
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। इस दिन माता को शहद का भोग लगाया जाता है। माता को शहद का भोग लगाने से राहु का दुष्प्रभाव कम होने लगता है।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के बाद उन्हें गुड़ का भोग लगाने की परंपरा है। गुड़ का भोग लगाने से मां का रौद्र स्वरूप शांत होता है और वास्तु दोष भी दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। नारियल का भोग लगाने से न सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा घरों में होती है। इस दिन मां को हलवा-पुदी का भोग लगाया जाता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और खुशहाली का वास होता है।
अगर आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को उनकी कौन सी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।