akshaya navami 2025 date

Akshaya Navami 2025 Date: कब है अक्षय नवमी? जानें भगवान विष्णु से लेकर आंवले के पेड़ की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Akshaya Navami Kab Hai 2025: अक्षय नवमी के दिन मुख्य रूप से आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं और इस पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाने से अच्छा स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और संतान सुख प्राप्त होता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-29, 16:24 IST

अक्षय नवमी जिसे आंवला नवमी भी कहा जाता है कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है और इसका महत्व बहुत खास है। 'अक्षय' का मतलब होता है 'जो कभी खत्म न हो', इसलिए यह माना जाता है कि इस दिन आप जो भी शुभ काम, दान-पुण्य या पूजा-पाठ करते हैं उसका फल आपको कई जन्मों तक मिलता रहता है और वह कभी नष्ट नहीं होता। इस दिन मुख्य रूप से आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं और इस पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाने से अच्छा स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और संतान सुख प्राप्त होता है। यह दिन दान-धर्म और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि इस साल कब पड़ रही है अक्षय नवमी, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व। 

अक्षय नवमी 2025 कब है? (Akshaya Navami Kab Hai 2025)

अक्षय नवमी का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ 30 अक्टूबर, गुरुवार के दिन सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा।

akshaya navami 2025 kab hai

वहीं, इसका समापन 31 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा 31 अक्टूबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ॐ जय जगदीश हरे..भगवान श्री विष्णु जी की आरती | Shri Vishnu ji ki Aarti

अक्षय नवमी 2025 शुभ मुहूर्त (Akshaya Navami Shubh Muhurat)

अक्षय नवमी के दिन पूजा का शुभ समय मुख्य रूप से सुबह के समय है। इस काल में आंवले के पेड़ की पूजा, दान और धार्मिक अनुष्ठान करने से विशेष लाभ मिलता है।

अक्षय नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 37 मिनट से सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए कुल अवधि लगभग 03 घंटे 26 मिनट की है।

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन करें श्री विष्णु चालीसा का पाठ, नारायण की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

अक्षय नवमी 2025 महत्व 

अक्षय नवमी के दिन दान, स्नान, पूजा और व्रत करने से मिलने वाला पुण्य कभी समाप्त नहीं होता और कई जन्मों तक इसका लाभ मिलता रहता है जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसके नीचे भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है क्योंकि आंवले को आयुर्वेद में भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

akshaya navami kab hai 2025

यह नवमी संतान सुख और वैवाहिक जीवन में प्रेम व सौभाग्य बढ़ाने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। जो दंपति संतान की कामना करते हैं उन्हें इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
अक्षय नवमी के दिन क्या दान करें?
अक्षय नवमी के दिन सात प्रकार के अनाज, गेहूं, चावल, चना, जौ, तिल, मक्का और बाजरा का दान करना अत्यंत शुभ होता है।
अक्षय नवमी के दिन किस मंत्र का जाप करें?
अक्षय नवमी के दिन 'ॐ यानी कानि च पापानि' मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;