
(Ahoi Ashtami 2023) हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन संध्या के समय तारा देखकर व्रत का पारण किया जाता है।
वहीं कुछ महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। वहीं इस बार अहोई अष्टमी के दिन 3 शुभ योगों बन रहा है। जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है। अब ऐसे इस दिन व्रत का पारण किस विधि से करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अहोई अष्टमी का व्रत दिनांक 05 नवंबर दिन रविवार को रखा जाएगा। इस अष्टमी तिथि का आरंभ दिनांक 04 नवंबर को मध्य रात्रि 01 बजे से होगी और इसका समापन दिनांक 05 नवंबर को देर रात 03:19 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के आधार पर दिनांक 05 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन रवि पुष्य योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में व्रत रखने ले दोगुने फल की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ahoi Ashatami 2023: अहोई अष्टमी के दिन इन उपायों से भगवान शिव और माता पार्वती की बनी रहेगी कृपा
इसे जरूर पढ़ें - Ahoi Ashtami Puja Vidhi 2023: अहोई अष्टमी के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन सामग्री
इस दिन पूजा के लिए कुल 01 घंटा 18 मिनट का समय है। इस दिन सूर्यास्त शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इसलिए इससे पहले व्रत का पारण तारें और चांद को देखकर कर लें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और व्रत का पूर्ण फल भी मिलता है।
व्रत का पारण करने से पहले इस मंत्र का 11 माला जाप जरूर करें। इससे संतान संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।