aaj ka panchang 22 october 2025

Aaj Ka Panchang 22 October 2025: आज का पंचांग है विशेष, गोवर्धन पूजा के दिन बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त

आज के दिन पूजा के लिए प्रातःकाल का शुभ मुहूर्त सुबह 06:26 से 08:42 बजे तक रहेगा जो गोवर्धन पर्वत की पूजा, गायों की सेवा और नए अन्न से भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-22, 06:01 IST

22 अक्टूबर 2025 का पंचांग गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व के कारण बहुत खास है। यह दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का रहेगा। इस दिन प्रतिपदा तिथि रात 8:16 बजे तक रहेगी। पूजा के लिए प्रातःकाल का शुभ मुहूर्त सुबह 06:26 से 08:42 बजे तक रहेगा, जो गोवर्धन पर्वत की पूजा, गायों की सेवा और नए अन्न से भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने हमें बताया कि आज के दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा जिससे यह दिन आध्यात्मिक गतिविधियों और सुख-समृद्धि के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइये देखते हैं आज का पंचांग विस्तार में।

आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा स्वाति बुधवार प्रीति किंस्तुघ्न

22 october 2025 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 22 अक्टूबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर
सूर्यास्त शाम 5 बजकर 44 मिनट पर
चंद्रोदय  सुबह 7 बजकर 00 मिनट
चंद्रास्त शाम 5 बजकर 59 मिनट

आज का शुभ मुहूर्त और योग 22 अक्टूबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
अमृत काल शाम 4 बजकर 0 मिनट से शाम 5 बजकर 48 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 10 मिनट तक
गोवर्धन पूजा मुहूर्त (प्रातःकाल) सुबह 6 बजकर 26 मिनट से सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक
गोवर्धन पूजा मुहूर्त (सायाह्नकाल) दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 44 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
 गुलिक काल सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
 यमगंड सुबह 07:51 बजे से सुबह 09:16 बजे तक

22 october 2025 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 22 अक्टूबर 2025

22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होने के कारण यह दिन मुख्य रूप से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, जो प्रकृति और समृद्धि के प्रति आस्था व्यक्त करने का त्योहार है। इसके साथ ही, इस तिथि को बलि प्रतिपदा और नव सम्वत प्रारम्भ यानी गुजराती नव वर्ष भी मनाया जाता है जिससे यह दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत विशेष हो जाता है।

आज का उपाय 22 अक्टूबर 2025

22 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पावन पर्व है, इसलिए इस दिन सबसे बड़ा और शुभ उपाय यह है कि आप गाय के गोबर या मिट्टी से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा करें, उन्हें छप्पन भोग अर्पित करें जिसमें कढ़ी, चावल और बाजरा जरूर शामिल हो तथा गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करें। साथ ही, गायों की पूजा करें, उन्हें तिलक लगाएं और हरा चारा या गुड़ खिलाएं क्योंकि इस दिन गाय को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यह उपाय करने से भगवान कृष्ण और गोवर्धन महाराज प्रसन्न होते हैं एवं घर में धन, अन्न और समृद्धि बनी रहती है और जीवन में हमेशा खुशहाली आती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;