image

Aaj Ka Choghadiya 17 October 2025: वैभव लक्ष्मी व्रत की करनी है शुरूआत, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

वैभव लक्ष्मी का व्रत रखना बेहद शुभ होता है। इसलिए महिलाएं शुक्रवार के दिन इस व्रत को जरूर रखती हैं। आप भी चाहें तो इस व्रत को शुरू कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें, ताकि आपके इस व्रत की शुरूआत अच्छे से हो सके।
Editorial
Updated:- 2025-10-17, 06:30 IST

वैभव लक्ष्मी का व्रत एश्वर्य और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इसलिए महिलाएं इस व्रत को जरूर करती हैं। साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करती हैं। इसे शुक्रवार के दिन रखा जाता है। अगर आप भी इस व्रत की शुरूआत करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय का खास ध्यान रखें। सही समय में की गई पूजा से आपका व्रत सफल होगा। साथ ही आपको इसका फल भी प्राप्त होगा। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी से जानते हैं कौन से चौघड़िया मुहूर्त में आप इस व्रत की शुरूआत कर सकती हैं।

2 - 2025-10-15T150630.501

आज का चौघड़िया मुहूर्त 17 अक्टूबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
चर  6:24 बजे से 07:49
लाभ 07:49 बजे से 09:14
अमृत  09:14 बजे से 10:39
काल  10:39 बजे से 12:04

 


 


मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चर: यह चौघड़िया गति और अस्थिरता से जुड़ा है। यह यात्रा शुरू करने, घूमने-फिरने या ऐसे कार्यों के लिए सबसे उत्तम है जिनमें गतिशीलता या स्थानांतरण शामिल हो।
  • लाभ: यह मुहूर्त लाभदायक और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। शुक्रवार का यह समय विशेष रूप से नया व्यापार शुरू करने, निवेश करने, या नई शिक्षा/कौशल सीखने के लिए अत्यधिक शुभ होता है।
  • अमृत: यह सर्वोत्तम और शुभतम चौघड़िया है, जिसे अमृत के समान फल देने वाला माना जाता है। सभी प्रकार के महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों, जैसे- नींव डालना, बड़े सौदे करना आदि के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ होता है।
  • काल: यह समय हानिकारक और अशुभ माना जाता है। इसमें कोई भी नया, शुभ या मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह हानि और संघर्ष से जुड़ा माना जाता है।

17 अक्टूबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: 12:04 बजे से 01:29 तक है धार्मिक गतिविधियों, विवाह संबंधी कार्यों और सामाजिक समारोहों को शुरू करने के लिए यह समय अच्छा माना जाता है
  • रोग: 01:29 बजे से 02:54 तक है। यह चौघड़िया अशुभ होता है और रोग या कष्ट देने वाला माना जाता है। इसलिए, शुभ कार्यों को इस अवधि के लिए टाल देना चाहिए ।
  • उद्वेग: 02:54 बजे से 04:19 तक है। यह चिंता और परेशानी (उद्वेग) उत्पन्न करने वाला होता है। इसे शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है।
  • चर: 04:19 बजे से 05:49 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया फिर से चर है। यह यात्रा और स्थानांतरण से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए उचित है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 17 अक्टूबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
लाभ 05:49 बजे से 07:24
उद्वेग  07:24 बजे से 08:59
शुभ  08:59 बजे से 10:34
अमृत  10:34 बजे से 12:09

 

 



मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • लाभ: यह आर्थिक मामलों की योजना बनाने या भविष्य के निवेश पर विचार करने के लिए एक शुभ समय है।
  • उद्वेग: यह अशुभ समय है, जिसमें महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: रात का यह समय पूजा-पाठ, धार्मिक अध्ययन और अन्य शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • अमृत: रात का यह समय शुभतम अमृत है। यह ध्यान और चिंतन के लिए विशेष रूप से उत्तम है।

17 अक्टूबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर: 12:09 बजे से 01:44 तक है। यह समय मध्यम है और देर रात की यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • रोग: 01:44 बजे से 03:19 तक है। यह अशुभ समय है, जिसे रोग से संबंधित माना जाता है।
  • काल: 03:19 बजे से 04:54 तक है। यह भी अशुभ माना जाता है।
  • लाभ: 04:54 बजे से 06:25 तक है। अगले दिन के सूर्योदय से ठीक पहले का यह सम लाभदायक है, जो आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करता है।

इसे भी पढ़ें

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;