image

Aaj Ka Choghadiya 11 October 2025: पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप पर निकलने से पहले, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

पार्टनर के साथ अगर आप घुमने का प्लान कर रही हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय का ध्यान रखकर घर से निकलें। इससे आपकी यात्रा में किसी तरह की परेशानियां नहीं आएंगी। साथ ही आपका पार्टनर भी ट्रिप पर खुश रहेगा। इसके लिए आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-10-11, 07:30 IST

पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप पर जाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कहीं बाहर जानें का प्लान करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिता सके। आप भी अगर लॉन्ग ट्रिप का प्लान कर रही हैं, तो ऐसे में आप सही समय का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे मुहूर्त ऐसे होते हैं, जो सही नहीं होते हैं। उनमें यात्रा करने से कई सारी परेशानियां आती हैं। आप इन परेशानियों को दूर करने के लिए पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इन मुहूर्त में यात्रा करने से आप अच्छे से जा पाएंगे। साथ ही आपकी यात्रा में कोई रुकावट नहीं आएगी।

1 - 2025-10-09T165918.654

आज का चौघड़िया मुहूर्त 11 अक्टूबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
काल सुबह 06:19 बजे से सुबह 07:46 बजे तक
शुभ सुबह 07:46 बजे से सुबह 09:14 बजे तक
रोग सुबह 09:14 बजे से सुबह 10:41 बजे तक
उद्वेग सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक

 

 
 
 
 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • काल: यह हानि और बाधा का कारक माना जाता है। इस समय किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य, यात्रा या महत्वपूर्ण लेन-देन से बचना चाहिए।
  • शुभ: यह मुहूर्त पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और व्यक्तिगत कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए उत्तम है। इस समय शनिवार से संबंधित शनिदेव की पूजा करना लाभकारी होता है।
  • रोग: चौघड़िया स्वास्थ्य समस्याओं, विवाद या कलह को दर्शाता है। इस दौरान यात्रा, दवा खरीदने या स्वास्थ्य से जुड़े बड़े निर्णय लेने से बचें।
  • उद्वेग: यह मुहूर्त किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि यह चिंता या असफलता दे सकता है।

11 अक्टूबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर : दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 01:35 बजे तक है। यह मुहूर्त गतिशील कार्यों, जैसे यात्रा शुरू करने, वाहन खरीदने या बेचने के लिए अच्छा माना जाता है। इसे सामान्य शुभ माना जा सकता है।
  • लाभ: दोपहर 01:35 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक है। चौघड़िया व्यापार, आय बढ़ाने वाले कार्यों और निवेश के लिए सर्वोत्तम है। इस समय किए गए कार्यों से धन और सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना होती है।
  • अमृत: दोपहर 03:02 बजे से शाम 04:29 बजे तक है। सभी प्रकार के महत्वपूर्ण शुभ कार्य, भूमि-पूजन, बड़े निर्णय या किसी भी नए प्रोजेक्ट की नींव रखने के लिए यह समय अत्यधिक शुभ है।
  • काल: शाम 04:29 बजे से शाम 05:56 बजे तक है। यह अंतिम अशुभ मुहूर्त है, जिसमें शुभ कार्यों को टाल देना चाहिए।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 11 अक्टूबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
लाभ शाम 05:56 बजे से शाम 07:29 बजे तक
उद्वेग शाम 07:29 बजे से रात 09:02 बजे तक
शुभ रात 09:02 बजे से रात 10:35 बजे तक
अमृत रात 10:35 बजे से मध्यरात्रि 12:08 बजे तक

 

 
 
 
 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • लाभ: लाभ मुहूर्त, विशेषकर धन से जुड़े विचार-विमर्श, लेन-देन की योजना बनाने, या विद्या अर्जित करने के लिए शुभ है।
  • उद्वेग: यह समय तनाव और चिंता से जुड़ा होता है। इस दौरान महत्वपूर्ण चर्चाओं या पारिवारिक विवादों से बचें।
  • शुभ: यह मुहूर्त शांति, धार्मिक कार्य और पूजा के लिए श्रेष्ठ है। इस समय किया गया कोई भी कल्याणकारी कार्य सफलता देता है।
  • अमृत: रात की यह अवधि सभी प्रकार के आध्यात्मिक कार्यों, जप-तप और ध्यान के लिए सर्वोत्तम है। इसे सबसे अधिक शुभ फल देने वाला माना जाता है।

2 - 2025-10-09T165921.882

11 अक्टूबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर : मध्यरात्रि 12:08 बजे से देर रात 01:41 बजे तक है। यह मुहूर्त मध्यरात्रि के बाद यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए सामान्य रूप से अच्छा माना जाता है।
  • रोग: देर रात 01:41 बजे से सुबह 03:14 बजे तक है। रात के इस हिस्से में आराम करना सबसे अच्छा है और किसी भी कार्य की शुरुआत करना अशुभ फल दे सकता है।
  • काल: सुबह 03:14 बजे से सुबह 04:47 बजे तक है। यह हानि और बाधा का अंतिम अशुभ मुहूर्त है।
  • लाभ: सुबह 04:47 बजे से सुबह 06:20 बजे तक है। लाभ मुहूर्त उन लोगों के लिए शुभ है जो भोर में जल्दी उठकर काम शुरू करते हैं, खासकर व्यापारिक या वित्तीय कार्यों के लिए।

इसे भी पढ़ें

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;