herzindagi
health tips for better life hindi

60 साल तक रहेंगे जवां, रोजाना करें सिर्फ ये 2 काम

हर महिला चाहती है कि वह लंबे समय तक जवां दिखे, फिर चाहे उम्र बढ़ ही क्यों न रही हो। यदि आप भी हमेशा यंग और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो इन 2 टिप्‍स को आजमाएं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-21, 14:20 IST

क्‍या आप लंबे समय तक जवां अैर आकर्षक दिखना चाहती हैं?
क्‍या चाहती हैं कि चेहरे पर एजिंग के साइन्‍स नजर न आएं?
ऐसे में अपने रूटीन में सिर्फ दो बदलाव करके देखें। आज हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप अपने रूटीन में शामिल करके 60 की उम्र में भी जवां महसूस कर सकती हैं। इनके बारे में हमें सर्टिफाइड योग और आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट रुबिका राणा बता रही हैं। 

लंबे समय तक जवां दिखने की चाह लगभग हर महिला की होती है। लेकिन यह चाहत हर महिला की पूरी नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर महिलाएं खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं। तनाव, कम नींद लेने और खान-पान में गड़बड़ी से चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं अपनी उम्र को मेकअप से छिपाती हैं।   

सोने और जागने का सही समय

sleeping habits for better life

अगर आपका रोज रात को सोने और सुबह उठने का समय अलग है, तो इससे आपकी हेल्‍थ खराब हो सकती है। जी हां, हेल्‍दी रहने के लिए सिर्फ पर्याप्‍त नींद ही नहीं, बल्‍कि समय पर सोना और जागना भी जरूरी है। 

इसे जरूर पढ़ें: भाग्‍यश्री की ये 2 एक्‍सरसाइज घर पर करें, 60 साल की उम्र में दिखें फिट

नींद हमारे लिए वरदान है, इससे हमारा दिमाग तरोताजा रहता है और शरीर के दूसरे अंग अच्‍छी तरह से काम करते हैं। साथ ही, पाचन तंत्र ठीक रहता है, शरीर का वजन संतुलित रहता है और इम्‍यूनिटी बढ़ती है। लेकिन भाग-दौड़ जिंदगी में हमारी नींद का रूटीन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

सोने और जागने के रूटीन में गड़बड़ी से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, याददाश्त कमजोर हो सकती है और डायबिटीज हो सकती है। साथ ही, कब्ज की भी समस्या हो सकती है, पेट खराब रहता है और बहुत ज्‍यादा थकावट महसूस होती है। ऐसे में सोने और उठने का एक ही निश्चित समय होना चाहिए।

जवां दिखने के लिए कैसे खाएं?

eating habits

यह बात तो हम जानते ही होंगे कि सेहत का रास्ता पेट से होकर जाता है। अगर हम हेल्‍दी और समय पर खाते हैं, तो इससे शरीर हेल्‍दी रहता है। लेकिन खाने का समय बार-बार बदलने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।   

आज की भाग-दौड़ वाली जिंदगी में लोगों का शेड्यूल इतना टाइट हो गया है कि वह समय पर खाते ही नहीं हैं। साथ ही, हेल्दी डाइट की जगह बाहर का तला-भुना और फास्टफूड खाते हैं। इसका खामियाजा पेट को उठाना पड़ता है। 

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''आयुर्वेद के अनुसार, इसका असर पाचन अग्नि पर भी पड़ता है। अग्नि, भोजन को एनर्जी में बदलती है, जो शरीर के बाकी अंगों के काम करने के लिए जरूरी है। इसमें असंतुलन का मतलब पेट का खराब होना है, जिससे कई समस्याएं होती हैं।''  

इसकी वजह से भूख में कमी, थकान, भारीपन और सुस्ती जैसी समस्‍याएं होती हैं। इसके अलावा, गैस, कब्ज, त्वचा में ड्राईनेस, अनिद्रा, मसूड़ों का कमजोर होना, मसल्‍स की ऐंठन आदि समस्‍याएं भी परेशान करने लगती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: 62 साल की उम्र में भी संगीता बिजलानी दिखती हैं फिट और जवां, ये हैं सीक्रेट

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और एक्टिव रहने के लिए रोजाना एक ही समय पर भोजन करना जरूरी होता है। इससे लंबे समय तक कई बीमारियों से बचा जा सकता है। खाासतौर ऐसी बीमारियां, जो देर रात तक जागने और गलत समय पर खाने से होती हैं।

 

आप भी इन टिप्‍स को आजमाकर लंबे समय तक जवां महसूस कर सकती हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik & Shutterstock 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।